रीवा

त्योंथर में बोले सीएम-कांग्रेस सरकार में शिलान्यास, भाजपा में होते हैं काम

मंच में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से मिलाया हाथ  

2 min read
Oct 23, 2018
CM say-Congress Govt. in Shilanyas, Work In BJP


रीवा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट अपरान्ह 12.30 बजे त्योंथर पहुंचे। उन्होंने आते ही मंच के दायी तरफ बैठे लोगों से हाथ मिलाया। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद त्योंथर की जनता की जय बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में केवल शिलान्यास होते थे लेकिन भाजपा की सरकार में काम हो रहे हैं। उन्होंने तमाम उलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आपके विधायक ने हमसे बाणसागर का पानी मांगा था, जिससे त्योंथर में बाणसागर का पानी पहुंचाने का काम किया गया। जिससे किसानों की खेती दोगुनी होगी।

2022 तक हर गरीब को पक्का मकान
मुख्यमंत्री ने कहा कि काग्रेंस की सरकार में भोपाल से दिल्ली तक रोड की हालत खराब थी। लेकिन भाजपा सरकार में रोड, पानी एवं बिजली तो मिली ही, संबल योजना, 1 रुपए किलो गेंहूं-चावल, हर गरीब को जमीन का पट्टा दिया गया है। अब सरकार ने तय किया है कि 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान मिल जाएगा।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

धान व गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाया
धान एवं गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाया। किसानों को 0 प्रतिषत ब्याज में कर्ज दिये जाने की व्यवस्था की। काग्रेंस की सरकार में 18 प्रतिशत ब्याज में कर्ज मिलता था। हमारी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। वहीं स्वागत भाषण में विधायक रमाकांत तिवारी ने कहा कि बिजली एवं बाणसागर के पानी की सौगात शिवराज सिंह की सरकार में ही त्योंथर के लोगों को मिली है।

ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसाद जर्नादन मिश्र, उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी केसरवानी, देवेन्द्र ङ्क्षसह, अलखनारायण केसरवानी, मंडल अध्यक्ष राजनारायण तिवारी, कौशलेश तिवारी, सरोज तिवारी, रामलखन गुप्ता, राजेन्द्र गौतम, प्रशांत पाठक सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
23 Oct 2018 05:17 pm
Also Read
View All