रीवा

एसएएफ 9वीं बटालियन के स्थापना समारोह में रंगारंग प्रस्तुति

प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाडिय़ों को किया गया पुरस्कृत
2 min read
Jan 10, 2020
Colorful presentation the establishment ceremony of SAF 9th Battalion
Colorful presentation the establishment ceremony of SAF 9th Battalion

रीवा. एसएएफ 9वी वाहिनी का 71वा स्थापना दिवस समारोह रंगारंग कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 6 जनवरी को हुआ था। इस दौरान कबड्डी, रस्साकशी, बालीवाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

9 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर समापन समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि आईजी एसएएफ उमेश जोगा व विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईजी अविनाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक आबिद खान, एएसपी शिव कुमार वर्मा, डिप्टी कमांडेंट आरएस दंडोतिया, सहायक सेनानी राजेश गुरु मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में कमांडेंट 9वी बटालियन रघुवीर सिंह मीणा उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के बाद किया गया। इस दौरान में कमांडेंट ने संदेश का वाचन किया। कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि आईजी उमेश जोगा ने कहा कि स्थापना दिवस का समारोह हमारे लिए काफी खास होता है। साल भर तो हम अलग.अलग स्थानों में ड्यूटी करते हैं लेकिन इस दिन हमें एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है।

कमांडेंट रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि प्रतियोगिता में जिस तरह से खिलाडिय़ों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वह प्रशंसनीय है। भविष्य में बटालियन से नए खिलाड़ी तैयार करने के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी ताकि बटालियन के खिलाड़ी हर क्षेत्र में नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर उप निरीक्षक संतोष अवस्थी, निरीक्षक वंशमणि मिश्रा, बालेंद्र पाण्डेय, सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टीमों को किया गया पुरस्कृत
3 दिन से प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साकशी, बालीवाल सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी में क्यूआरएस की टीम विजेता व हेड क्वार्टर की टीम उपविजेता, वॉलीबॉल में हेड क्वार्टर की टीम विजेता व क्यूआरएस की टीम उपविजेता, रस्साकशी में की क्यूआरएस की टीम विजेता व के कंपनी उपविजेता रही। इन सभी टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Published on:
10 Jan 2020 02:06 pm