रीवा

कमिश्नर ने सतना में चित्रकूट तहसील का किया निरीक्षण, लंबित मिले 1100 राजस्व प्रकरण

संभाग के सतना जिले में वैक्सीनेशन केन्द्रों पर कमिश्नर ने देखी व्यस्थाएं, केन्द्र बढ़ाने बीएमओ को दिए निर्देश

less than 1 minute read
Jul 01, 2021
Commissioner inspected Chitrakoot tehsil in Satna, pending 1100 revenue cases

रीवा. कमिश्नर अनिल सुचारी सतना जिले में तहसील और वैक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण किया। गुरुवार को उन्होंने चित्रकूट नायब तहसीलदार कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति समेत कार्यालयीन व्यवस्था को खंगाला। कोर्ट के निरीक्षण में 1100 प्रकरण लंबित मिले। कमिश्नर ने लंबित प्रकरणों को निराकरण कर आरसीएमएस में दर्ज करने का निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर दोपहर चौबेपुर टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचे। यहां पर वैक्सीन की डोज के लिए लंबी कतार लगी रही।

कमिश्नर ने बीएमओ को दूसरा केन्द खोलने का निर्देश दिए

पूछताक्ष में पता चला कि अब ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीन के अफवाह को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है। यहां दोपहर 12 बजे तक 86 लोगों को टीका लग चुका था। शेष लोग कतार में खड़े रहे। इसके बाद कमिश्नर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझिगवां पहुंचे। मझिगवां में भी भीड़ अधिक रही। १३३ को टीका लग चुका था। लंबी कतार देखने के बाद कमिश्नर ने बीएमओ को दूसरा केन्द खोलने का निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि एक और केन्द्र खुलने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। कोरोना संक्रमण से बचाव भी होगा। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन केन्द्रो पर साफ-सफाई के साथ ही टीकाकरण की गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिए।

चित्रकूट नायब तहसीलदार को प्रसंशा पत्र
कमिश्नर चित्रकूट में नायब तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण करने के बाद रीवा कार्यालय लौटे। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह के कोर्ट से लेकर कार्यालय व परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर मिलने पर प्रशंसा की और नायब तहसीलदार को प्रशंसा पत्र देने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा संभाग में इसी तरह से कार्यालयीन व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। जिससे दस्तावेजों का रखरखा और साफ-सफाई व्यवस्थित हो सके।

Published on:
01 Jul 2021 09:51 pm
Also Read
View All