रीवा

एमपी के इस कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रबंधन के बीच मचा घमासान, छात्रों को नहीं मिल रहा प्रवेश, राजनीति से जुड़ा है पूरा मामला

कॉलेज में बंद हुआ ताला...
2 min read
Jul 29, 2018
Conflicts management in Rewa Shriyut college in MP, related Congress
Conflicts management in Rewa Shriyut college in MP, related Congress

रीवा। श्रीयुत महाविद्यालय गंगेव में प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद में छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। खासतौर पर उन छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है, जिनको तीसरे चरण की प्रक्रिया में कॉलेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटित हुआ।

जैसे-तैसे छात्रों का हो रहा प्रवेश, सभी हैं परेशान
कॉलेज में मचे घमासन के बीच कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य गतिविधि बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जैसे-तैसे कुछ छात्रों को प्रवेश संभव हो पाया है। इस बात की शिकायत अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय तक भी पहुंच गई है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील किया है कि वह प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराएं।

कॉलेज में 30 जुलाई तक है प्रवेश का आखिरी मौका
छात्रों के परेशानी की वजह यह है कि तीसरे चरण की प्रक्रिया में उनके पास प्रवेश के लिए केवल 30 जुलाई तक का मौका है। शासन स्तर से जारी समय-सारणी के मुताबिक तीसरे चरण में सीट आवंटन की सूची में शामिल छात्र 30 जुलाई तक ही प्रवेश ले सकेंगे।

बची सीट कॉलेज लेवल काउंसिलिंग से भरी जाएगी
इसके बाद उनका प्रवेश निरस्त करते हुए बची सीटों को कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के तहत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर दिया जाएगा। इस स्थिति में वह छात्र प्रवेश से वंचित रह सकते हैं, जो तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के आवंटन सूची में शामिल हैं। छात्रों के परेशानी की मूल वजह भी यही है।

प्राचार्य बोले, छात्रों का ले रहे हैं प्रवेश, लेकिन परेशानी बरकरार
सूत्रों की माने तो कॉलेज की प्रबंधन समिति में शामिल सदस्यों के बीच मचे घमासान के मद्देनजर कॉलेज की गतिविधि बंद चल रही है। कॉलेज में चल रही स्थिति के मद्देनजर प्राचार्य डॉ. अरुण तिवारी का कहना है कि छात्रों का प्रवेश लिया गया है लेकिन स्थिति विषय तो है ही। बेहतर होता कि कॉलेज प्रभावित न होता। हालांकि उन्हें प्रबंधन में चल रहे घमासान के मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा।

Published on:
29 Jul 2018 01:01 am