रीवा

कांग्रेस का आरोप, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

रीवा. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे एवं जिलाध्यक्ष सीमा सिंह तथा शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के सवाल को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दैरान प्रदेश उपाध्यक्ष कविता ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

less than 1 minute read
Aug 06, 2023
Congress alleges women are not safe in BJP government

ज्ञापन में कहा कि मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। मासूम बच्चियां और लाडली बहनें खुद को असुरक्षित समझ रही है। अपराधियों के हौंसले बुलंद है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधिक सोच के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण है। जिसका प्रमाण यह है कि सतना जिले के मैहर में 12 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है।

वहीं जबलपुर स्थित नटवारा शहपुरा में तीन वर्षीय मासूम का अपहरण कर बलात्कार एवं इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को उसी के पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दतिया में दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना घटित हुई। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आएदिन हो रही हैं, और सरकार असहाय बनी है। प्रदर्शन में बविता साकेत, प्राची शुक्ला, नजमा बेगम, विजयलक्ष्मी मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, प्रभा सोहगौरा, नेहा सिंह, राखी पांडे, सुशीला कुशवाहा आदि कार्यकर्ता माजूद रहीं।

Published on:
06 Aug 2023 09:03 am
Also Read
View All