रीवा

कोरोना की पाजिविटी दर तीन प्रतिशत के नीचे, अनलॉक के करीब जिला

39 नए मरीज पाए गए और 189 स्वस्थ हुए, 1425 लोगों की कराई गई थी जांच  
less than 1 minute read
• •
May 26, 2021
Corona's Positiveness Rate Below 3 Percent, District Near Unlocked
Corona's Positiveness Rate Below 3 Percent, District Near Unlocked

रीवा. कोरोना की पाजिविटी दर लगातार घटते हुए अब तीन प्रतिशत के नीचे पहुंच गई है। सरकार के निर्देशों के अनुसार अब रीवा जिले में अनलॉक की प्रक्रिया अपनाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो जिले पांच प्रतिशत से कम पाजिविटी दर वाले होंगे वहां पर अनलाक पर विचार किया जाएगा। रीवा में कई दिनों से पांच प्रतिशत के नीचे पाजिविटी दर बनी हुई है। मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1425 लोगों की जांच कराई गई जिसमें 3.73 प्रतिशत में संक्रमण पाया गया है। 39 नए लोगों को कोरोना संक्रमित बताया गया है। जिसमें रीवा शहर में 17, गोविंदगढ़ में दो, नईगढ़ी एक, गंगेव में दो, रायपुर कर्चुलियान में पांच, मऊगंज में तीन, हनुमना में एक, त्योंथर में दो, सिरमौर में छह और जवा में कोई मामला नया नहीं आया है।

एक्टिव केस 1156 बचे
रीवा जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में अब 1156 बची है। 189 नए मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही 14924 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 39 लोगों में नया संक्रमण मिलने के साथ ही 16182 मरीजों की संख्या कुल हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार चार मरीजों की और मौत कोरोना की वजह से हुई है।

Published on:
26 May 2021 01:36 am