17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rewa Breaking: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा गिरफ्तार, कल्पना मिश्रा मामले को लेकर दे रहे थे धरना

Kalpana Mishra case: रीवा के कल्पना मिश्रा मामले को लेकर सिरमौर चौराहे पर धरना दे रहे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification

रीवा

image

Akash Dewani

Sep 17, 2026

congress mla abhay mishra arrested again kalpana mishra case

Kalpana Mishra case: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Patrika)

Congress MLA Abhay Mishra arrested: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में स्थित गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु के मामले (Kalpana Mishra case) को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच गुरुवार को राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया। सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को सिरमौर चौराहे पर पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

15 दिन से अनशन पर बैठे कल्पना मिश्रा के पिता

कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा 2 सितंबर से सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठे थे। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और धरना स्थल से तंबू भी हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विरोध और बढ़ गया।

धरना हटाए जाने के विरोध में धरने पर बैठे विधायक

धरना हटाए जाने के विरोध में विधायक अभय मिश्रा सिरमौर चौराहे पहुंचे और प्रशासन पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रशासन ने वहां किसी भी प्रकार की सभा या बैठक की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने विधायक को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन उनके नहीं मानने पर उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

18 सितंबर को रीवा बंद का आह्वान

रामशिरोमणि मिश्रा को अनशन स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। कुछ संगठनों और स्थानीय लोगों ने 18 सितंबर को रीवा बंद का आह्वान किया है। विधायक अभय मिश्रा भी इस मुद्दे पर लोगों से चर्चा करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बैठक आयोजित नहीं होने दी।

उप मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ी सतर्कता

कल्पना मिश्रा मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का विरोध भी लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री का रीवा दौरा तय था। इसी बीच प्रशासन को विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाए जाने की आशंका की सूचना मिली। इसके बाद धरना स्थल को खाली कराया गया और वहां किसी भी प्रकार की सभा या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद शहर में स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं आंदोलनकारी न्याय की मांग पर अपना विरोध जारी रखने की बात कह रहे हैं।