
रीवा। हायर सेकंडरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की तैयारी में हैं तो कॉलेज व पाठ्यक्रम का चयन जरा सोच समझ कर करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए एक्सपर्ट की एडवाइज है कि कॉलेज व पाठ्यक्रम का चयन लक्ष्य और रुचि को ध्यान में रखकर करें।
रूचि व टारगेट को रखें ध्यान में
छात्र-छात्राओं के लिए एक्सपर्ट का कहना है कि कॉलेज व पाठ्यक्रम के चयन को लेकर पहले वह अपने पैरेंट्स के साथ डिस्कशन करें। उन्हें अपनी रुचि व टारगेट के बारे में बताएं। उसके बाद पैरेंट्स की एडवाइज पर निर्णय लें। इतना ही नहीं जरूरत समझते हैं तो एक्सपर्ट्स के साथ काउंसिलिंग भी कर सकते हैं। काउंसलर्स के जरिए उचित सलाह मिलेगी।
30 मई तक उपलब्ध है सुविधा
छात्रों को वर्तमान में एक्सपर्ट्स की काउंसिलिंग बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। रोजगार कार्यालय के संयुक्त संचालक अनिल दुबे के मुताबिक वर्तमान में छात्रों की काउंसिङ्क्षलंग के लिए दो सेंटर उपलब्ध हैं। छात्र सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक टीआरएस कॉलेज व शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक में चल रहे काउंसिलिंग कार्यक्रम में एक्सपर्ट की एडवाइज ले सकते हैं।
जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही बाकी के शासकीय व अशासकीय कॉलेजों के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अतिरिक्त संचालक डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक एक दो दिन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बढ़ गई छात्र-छात्राओं की संख्या
शहर में काउंसिलिंग के लिए शुरू दो केंद्रों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ गई है। हर रोज केंद्रों पर विशेषज्ञों की सलाह लेने के लिए दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं पहुंच रही हैं। पूर्व में यह संख्या इकाई के अंक तक सीमित रही है। छात्रों को विमर्श देने के लिए केंद्रों में कई एक्सपर्ट उपलब्ध कराए गए हैं।