Double Murder Case: मऊगंज में पहले जिस घटना को सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, वह मामला अब डबल मर्डर केस में बदल गया है। केस से जुड़ी जानकारी जब पुलिस ने जब सार्वजनिक की तो सबके होश उड़ गए।
Double Murder Case:मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक ऐसे अपराध का खुलासा किया है जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। हनुमना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस घटना में मुख्य आरोपी ने न केवल अपने दुश्मन की हत्या की बल्कि घटना में शामिल अपने साथी को भी वाहन से कुचलकर मार डाला। हत्या की वजह एक युवती से छेड़खानी का विरोध बताया गया है।
मऊगंज की एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि आरोपी विक्रम शुक्ला और कुलदीप शुक्ला ने एक युवती से छेड़खानी की थी जिसका मृतक विंध्यवासिनी गुप्ता ने विरोध किया था। इस विरोध को लेकर आरोपियों ने ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान उसकी हत्या की साजिश रची। घटना की रात आरोपियों ने विंध्यवासिनी को पकड़ने की योजना बनाई थी। इस दौरान उनका साथी आकाश दुबे भी साजिश में शामिल था और उसने विंध्यवासिनी को रोकने की कोशिश की। लेकिन बोलेरो वाहन से कुचलने की इस योजना में आकाश दुबे भी मारा गया।
घटना को पहले सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन गहन जांच के बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने विक्रम शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, अमितधर द्विवेदी, मुकेश बढ़ई, शिवकुमार बढ़ई, और राहुल मौर्य को गिरफ्तार किया है।साजिश में शामिल आकाश दुबे की उसी घटना में मौत हो गई जब बोलेरो वाहन ने उसे भी कुचल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।