6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

90 की उम्र में ‘चौथी शादी’ करने जा रहा था रिटायर्ड पटवारी, 3 पत्नियों ने रखी शर्त…

MP News: पुलिस के मुताबिक, राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त रामरतन वर्मा की उम्र लगभग 90 वर्ष है....

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Astha Awasthi

Jan 11, 2026

forurth Marriage

forurth Marriage प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News:एमपी के रीवा शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर 90 साल के रिटायर्ड पटवारी चौथी शादी करने जा रहा था लेकिन उससे पहले ही बड़ा कांड हो गया। जानकारी के मुताबिक बिछिया थाने के सिलपरा के रहने वाले 90 साल के रिटायर्ड पटवारी रामरतन वर्मा ने तीन शादियां कीं और अब वृद्धावस्था में चौथी शादी की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही तीन पत्नियों के परिवार ने अचानक विरोध शुरु कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त रामरतन वर्मा की उम्र लगभग 90 वर्ष है। उनकी चौथी शादी का फैसला करने से तीसरी पत्नी का बेटा नाराज था। उसका मानना था कि इतनी अधिक उम्र में शादी करना सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से उचित नहीं है। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।

बढ़ गया विवाद

बताया जा रहा है कि तीन पत्नियों व उनके परिवारों ने संपत्ति में हिस्सा बांटने की शर्त ठोंक दी। देर शाम विवाद इतना बढ़ा कि तीसरी पत्नी के बेटे महेंद्र वर्मा ने पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रामरतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। टीआइ मनीषा उपाध्याय ने बताया, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

तीन शादियां, 6 बच्चे, एक पत्नी की मौत

पूछताछ में पता चला कि रामरतन वर्मा की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, उनसे दो संतानें हैं। दूसरी और तीसरी पत्नी दोनों सिलपरा में ही रहती थीं, हालांकि उनके घर का आंगन अलग-अलग था। दोनों पत्नियों से उन्हें दो-दो बच्चे हैं। चौथी शादी की तैयारी के दौरान पत्नियों ने हिस्साबांट को लेकर विरोध जताया और परिवार में कलह उत्पन्न हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।