11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

311 करोड़ में ’18 मीटर चौड़ी’ होगी सड़क, 24 गांवों से ली जाएगी जमीन

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा-डभौरा मार्ग का कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। इसके लिए 24 गांवों की जमीन ली जाएगी।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Himanshu Singh

Jan 17, 2026

mp news

पत्रिका फाइल फोटो

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले को जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रीवा-डभौरा मार्ग के खस्ता हालत पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं और वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह की कलेक्टर के साथ बैठक हुई। जानकारी दी गई कि रीवा से डभौरा तक सड़क निर्माण परियोजना के तहत सिरमौर से डभौरा सेक्शन के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए 311 करोड़ 62 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सांसद ने बरदहा घाटी में सुधार को आवश्यक बताते हुए कहा कि अतरैला और पटेहरा में सड़क के साथ पर्याप्त चौड़ी नालियों का निर्माण किया जाए, जिससे जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो सके।

18 मीटर चौड़ी होगी सड़क

उन्होंने सभी स्थानों पर सड़क की चौड़ाई 18 मीटर करने पर जोर दिया। विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण आवश्यक है। पटेहरा, अतरैला, लटियार और पनवार क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में घर और दुकानें स्थित है, इसलिए निर्माण कार्य में स्थानीय निवासियों के हितो का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने 3 तकनीकी मापदंडों के साथ-साथ व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में का रखते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा, कराने की बात कही।

24 गांवों से ली जाएगी जमीन

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि डभौरा-सिरमौर सड़क निर्माण से 27 गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से तीन गांवों में भू-अर्जन की आवश्यकता नहीं है। शेष 24 गांवों में भू-अर्जन के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। सड़क निर्माण में शासकीय भूमि का उपयोग किया जाएगा। जरूरत पर निजी भूमि ली जाएगी। बरदहा घाटी में 10 से अधिक मोड़ हैं। प्रस्तावित सड़क में केवल तीन मोड़ रहेंगे। खतरनाक मोड़ों को सीधा करेंगे जिससे दुर्घटनाएं कम होगी। चौड़ाई 18 से 36 मीटर तक रखी जाएगी।