रीवा

सोशल मीडिया : राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचाने वालों का जलवा, हर कोई दे रहा बधाई

- रीवा में रोड शो और जनसभाओं के साथ राहुल गांधी ने कई नेताओं के साथ खिंचाई तस्वीरें

4 min read
Sep 30, 2018
election news 2018 social media in rahul gandhi

रीवा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गत दिवस रीवा के दौरे पर रहे। इस बीच शहर से लेकर गांवों तक उन्होंने भ्रमण किया। करीब 115 किलोमीटर की दूरी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में तय की। उन्होंने हर कार्यकर्ता के साथ संवाद बनाने का प्रयास किया और जहां अवसर आया सबके साथ फोटो ङ्क्षखचवाई। जिन कार्यकर्ताओं ने साथ में फोटो ङ्क्षखचाने का अवसर पाया, वह अपने को धन्य मान रहे हैं। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके पास खड़ा था और फोटो खिंचाने का अवसर दिया। यह सभी तस्वीरें इनदिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। हर नेता कार्यकर्ता अपनी फोटो पोस्ट कर रहा है। इन्हें भारी संख्या में लोग बधाइयां भी दे रहे हैं।
जो चूके वह हो रहे मायूष
कई ऐसे नेता रहे जो तस्वीरें खिंचाने का प्रयास तो कर रहे थे लेकिन अवसर ही नहीं मिला। इस कारण वह मायूष हो रहे हैं। खुले तौर पर यह तो कह नहीं सकते कि उन्होंने जानबूझकर नहीं खिंचाया क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हर कोई स्मृतियां बनाए रखना चाहता है। ऐसे लोग यह नसीहत जरूर दे रहे हैं कि जो फोटो पोस्ट कर रहे हैं वह उतावले हैं।

. IMAGE CREDIT: Patrika
. IMAGE CREDIT: patrika
. IMAGE CREDIT: patrika
. IMAGE CREDIT: patrika

किसानों को मुआवजा बाजार दर का चार गुना देगी कांग्रेस सरकार
राहुल गांधी ने कर्ज माफी के बाद किसानों के लिए एक और बड़ा वादा किया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के साथ एक और बड़ा वादा किया है। प्रदेश में सरकार बनने के दस दिन के भीतर कर्जामाफ करने की घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं। रोड शो के दौरान बैकुंठपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए की सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आई थी, किसानों के हित में कईनिर्णय किए गए थे। इस पर संशोधन के लिए तीन बार मोदी सरकार संसद में बिल लेकर आई, जिसमें भूमि के बदले किसानों को महज दो गुना मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। मोदी सरकार का इस मामले में कांग्रेस ने लगातार विरोध किया है। मध्यप्रदेश की सरकार ने इस पर संशोधन कर दो गुना मुआवजा वितरित करने का काम शुरूकिया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो भूमि अधिग्रहण में बाजार दर से दो गुना की जगह चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
सीएम शिवराज पर कई हमले किए
राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी तीखा हमला बोला। कहा अस्पतालों की हालात प्रदेश में खराब है, दावे बड़े-बड़े किए जाते हैं लेकिन उपचार के लिए मुंबई, कर्नाटक, दिल्ली जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि अमेरिका से बेहतर सड़कें हैं, लेकिन हालात ऐसी है कि गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। व्यापमं और इ-टेंडरिंग में अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया। शिवराज घोषणा मशीन हैं, दो हजार से अधिक घोषणाएं कर दी काम नहीं दिख रहा है। शिक्षा के नाम पर करोड़ों फूंके लेकिन स्कूल-कॉलेज अब भी पर्याप्त नहीं, पढ़ाईनहीं होती, दूसरे राज्यों में कोचिंग के लिए जाते हैं छात्र। किसान का बेटा बताने वाले सीएम के राज्य में सबसे अधिक प्रताडि़त किसान ही है। कांग्रेस इन सबका भला करेगी।

नोटबंदी पर युवाओं से पूछा कैसे हुई थी परेशानी
लालगांव की सभा में राहुल गांधी ने नोटबंदी पर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे आम लोग परेशान हुए, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया। रीवा से गए विक्रम सिंह से पूछा कि नोटबंदी के दौरान किस तरह से परेशानी हुई, उद्योगपतियों को भी लाइन में लगे हुए देखा क्या। उन्होंने कहा कि कईमहीने तक रुपयों के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। इस पर राहुल ने कहा कि बिना सोचे समझे सरकार का यह निर्णय देश की आर्थिक हालत खराब करने वाला रहा है।

115 किलोमीटर का रोड शो, उमड़े लोग
रीवा से राजनिवास से राहुल गांधी का काफिला रोड शो के लिए निकला। शहर के कईजगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शाहपुर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। बरौं में भी लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बैकुंंठपुर में भी करीब २० हजार की संख्या में लोग शामिल हुए। लालगांव में भी सभा को संबोधित किया। आखिरी सभा त्योंथर विधानसभा के चुनरी गांव में रखी गई। यहां भी राहुल गांधी के साथ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित किया। रोड शो करीब 115 किलोमीटर की लंबाई तय करने के बाद त्योंथर में समाप्त हुआ।
ये नेता रोड शो में रहे मौजूद
रोड शो के दौरान राहुल गांधी के साथ कईप्रमुख नेता शामिल हुए। जिसमें कमलनाथ, दीपक बावरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सुरेश पचौरी, राजमणि पटेल, अरुण यादव, राजेन्द्र सिंह, शोभा ओझा, शशि कर्णावत, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव, जीतू पटवारी, सुंदरलाल तिवारी, सुखेन्द्र सिंह बन्ना, कमलेश्वर पटेल, सविता दीवान, सुधांशु त्रिपाठी, अभय मिश्रा, त्रियुगी नारायण शुक्ला, गुरमीत सिंह मंगू, गिरीश सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, मुजीब खान, राकेश तिवारी, विनोद शर्मा, कुंवर सिंह, केपी सिंह, अशफाक अहमद, अंजनी द्विवेदी, अनूप सिंह, हरीलाल कोल, कुलवंत सिंह, राजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य कई नेता शामिल हुए।

हरियाणा का दिनेश रहा आकर्षण
हरियाणा का दिनेश शर्मा नाम का युवक राहुल गांधी के हर कार्यक्रम में कांग्रेस के झंडे के रंग में रंगा दिखता है। दिनेश ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि राहुल गांधी जब तक देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक वह इसी तरह कांग्रेस का झंडा लेकर पूरे देश में भ्रमण करेंगे और लोगों से अपील करेंगे।

ये भी पढ़ें

Breaking : भाजपा महामंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं पर फेंकी स्याही,सवर्ण ने कराया मुंडन,see video
Published on:
30 Sept 2018 10:29 pm
Also Read
View All