रीवा

किसान पुत्र CM Shivraj singh के प्रदेश में मारे-मारे फिर रहा किसान

स्टॉक होने के बाद भी नहीं मिल रहा खाद-बीज, बाजार से खरीदने को मजबूर हो रहे हैं किसान
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 12:48 PM IST
Farmers in troubled, state of CM Shivraj singh
Farmers in troubled, state of CM Shivraj singh

रीवा. किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान भाइयों को न तो खाद मिल रही और न ही बीज ही मिल पा रहा है। समितियों में स्टॉक होने के बावजूद भी समिति प्रबंधकों की मनमानी के कारण किसानों को भटकना पड़ रहा है। उनको बाजार से खाद-बीज खरीद कर बोनी करनी पड़ती है। किसानों को सुविधाएं देने वाली मप्र की सरकार ऐसे में किसानी को लाभ का धंधा कैसे बना पाएगी। यह हाल पूरे रीवा जिले के ग्रामीण अंचलों में हैं। समितियों के कर्ताधर्ता अपने रिश्तेदारों को खाद-बीज तो बांट रही हैं लेकिन आम किसानों को भटकना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति बदवार क्षेत्र के किसान इन दिनों खाद और बीज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। समिति प्रबंधक के द्वारा किसानों को समय पर खाद मुहैया नहीं कराई जा रही है जिसके लिए किसान परेशान हैं। किसानों द्वारा बताया गया है कि समिति में अधिकारियों द्वारा खाद प्राप्त करने के लिए पहले कुछ नहीं बताया और अब कहा जाता हैं कि गुढ़ जाकर के पहले बैंक में खाता खुलवाएं उसके बाद ही खाद मिल पाएगी। अब किसान यदि बैंक में खाता खुलवाने के चक्कर में पड़ता है तो उसकी बुवाई प्रभावित होगी।

कलेक्टर से की शिकायत
ग्राम पंचायत बदवार के सरपंच काशीनाथ के साथ दर्जनों किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि खाद प्राप्त करने की सुविधा बदवार समिति में मुहैया कराई जाए जिससे किसानों को गुढ़ जाने की जरूरत ना पड़े। किसान जोखू लाल पटेल, लक्ष्मण प्रसाद, राम स्वयंवर, बुद्धसेन पटेल, रामाश्रय, राम सुमिरन, कौशल काछी, लक्ष्मण प्रसाद काछी आदि कहा कि सेवा सहकारी समिति बदवार के समिति प्रबंधक राजेंद्र पाटकर द्वारा मनमानी की जा रही है। उनको बाजार से खाद-बीज खरीद कर बोनी करनी पड़ती है। किसानों को सुविधाएं देने वाली मप्र की सरकार ऐसे में किसानी को लाभ का धंधा कैसे बना पाएगी। इस संबंध में जब उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो वे उपलब्ध नहीं हो सके।

Published on: