रीवा

मौसम विभाग की चेतावनी, कड़ाके की सर्दी से फसलों को नुकसान

MP Weather Update : मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में ज्यादा ठंड पड़ने से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पाले की चपेट में आने से किसानों के 80 से 90 प्रतिशत तक फसल बर्वाद हो सकते है।

less than 1 minute read
Dec 18, 2024

Frost Alert in MP : मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रीवा में भी ठंड का सितम इतना है कि लोगों का बुरा हाल है। सर्दी का असर पेड़-पौधों और फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में ज्यादा ठंड पड़ने से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पाले की चपेट में आने से किसानों के 80 से 90 प्रतिशत तक फसल बर्वाद हो सकते हैं।

क्या कहते है मौसम वैज्ञानिक

रीवा कृषि मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के मुताबिक, वर्तमान में शहर में तापमान में गिरावट जारी है। वहीं आगामी दिनों में भी मौसम विभाग ने तापमान में लगातार गिरावट के आसार जताए हैं। इसके चलते पाला(Frost Alert in MP) पड़ने की संभावना है। जिसका असर सीजन की रबी फसलों पर नजर आ रहा है। रबी की फसलों में शामिल हरी-पत्तेदार सब्जियां, आलू, मटर, चना, सरसों, आदि में 80 से 90 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है।

तापमान में गिरावट से पाले का खतरा

कृषि मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दियों में तापमान 4 डिग्री या इससे कम होने पर हवा में मौजूद औंस की बूंदें बर्फ के कण के रूप में बदल जाते हैं। इससे फसल झुलस जाती हैं। साथ ही प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। सर्दियों के समय लगने वाले फसल 2 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सहन कर सकते है। इससे कम तापमान होने पर पौधे के अंदर और बाहर की कोशिकाओं पर बर्फ जम जाती है और पौधे झुलसे हुए दिखाई देने लगते है।

Updated on:
18 Dec 2024 03:48 pm
Published on:
18 Dec 2024 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर