रीवा

Delhi IIT के एक्सपर्ट्स एमपी के कॉलेजों में पढ़ाएंगे AI और Fintech

AI And Fintech : कौशल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल। उच्च शिक्षा विभाग ने हर कॉलेज में 32 छात्रों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। योजना के तहत दिल्ली आइआइटी के विशेषज्ञ एआइ और फिनटेक पढ़ाएंगे।
2 min read
Aug 23, 2026
AI And Fintech
एमपी के कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा AI और Fintech (फोटो सोर्स: Patrika)

Rewa News :मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) और फाइनेंसियल टेक्नॉलॉजी (फिनटेक) के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने आइआइटी दिल्ली के नवाचार एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण फाउंडेशन (एफआईटीटी) के साथ हुए समझौते के तहत प्रदेश के चयनित शासकीय महाविद्यालयों में ये विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। पहले चरण में रीवा के कॉलेज को इसमें शामिल किया गया है।

बता दें कि, ये प्रशिक्षण स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के माध्यम से आयोजित किया उच्च शिक्षा विभाग ने हर कॉलेज में 32 छात्रों को प्रशिक्षित करने बनाई योजना जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को आइआइटी के विशेषज्ञ ऑनलाइन कक्षाओं से एआइ, डेटा विश्लेषण और आधुनिक वित्तीय तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इस नई व्यवस्था को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

ऑटोनॉमस-एक्सीलेंस से होगी शुरुआत

पहले चरण में पीएम कॉलेज आफ ए…सीलेंस और ऑटोनॉमस कॉलेजों को शामिल किया गया है। यहां पर उक्त प्रशिक्षण के लिए छात्र परीक्षा के जरिए चिह्नित किए जाएंगे और उन्हें आइआइटी दिल्ली के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके पहले भी कुछ कॉलेजों में प्रशिक्षण होते थे, जिन्हें अब अपग्रेड किया गया है।

1 सितंबर को होगी ऑनलाइन चयन परीक्षा

उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, चयनित कॉलेजों में इस कोर्स के लिए स्नातक तृतीय वर्ष तथा स्नातकोशर के विद्यार्थी पात्र होंगे। प्रत्येक महाविद्यालय से लिखित परीक्षा के आधार पर 32 विद्यार्थियों का चयन होगा। इनमें से 16 छात्र एआइ और बाकी फिनटेक का प्रशिक्षण लेंगे। चयन परीक्षा 1 सितंबर को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होगी। प्रशिक्षण और चयन को लेकर उच्च शिक्षा आयुक्त 24 अगस्त को सभी संबंधित प्राचार्योंं की ऑनलाइन बैठक भी लेंगे।

IIT देगा सर्टिफिकेट

प्रशिक्षण मॉड्यूल और मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों को आइआइटी दिल्ली से डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम की निगरानी उच्च शिक्षा विभाग के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ भोपाल द्वारा की जाएगी। विभाग ने कॉलेज में प्रशिक्षण सेटअप तैयारी के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
23 Aug 2026 11:13 am
Published on:
23 Aug 2026 11:13 am