रीवा

चमकते जेवर देख ललचाया मन और झांसे में आ गईं आधा दर्जन महिलाएं

गुढ़ कस्बे में हुई घटना, आरोपिया की पुलिस कर रही तलाश

2 min read
Sep 21, 2019
bag full of jewelry stolen from wedding ceremony in Sawai Madhopur

रीवा. जेवर साफ करने के बहाने शातिर दिमाग महिला आधा दर्जन महिलाओं के जेवर समेटकर चंपत हो गए। महिला के गायब होने पर पीडि़तों के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है जिस पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। घटना गुढ़ कस्बे की बताई जा रही है। दो दिन पूर्व वार्ड क्र. दस में एक महिला बर्तन बेंचने के लिए आई थी। उसने महिलाओं को जेवर साफ करने का झांसा दिया। एक महिला ने उसको जेबर साफ करने के लिए दिये तो उसने अच्छी तरह से उनको साफ कर दिया और जेवर बिल्कुल नए लगने लगे। यह देखकर करीब आधा दर्जन महिलाओं ने उसे अपने जेवर दे दिए। आरोपिया ने बड़ी सफाई से उनको झांसे में लिया और अपने झोपड़े में ले जाकर जेवर साफ करने की जानकारी दी। पीडि़ता उसके झांसे में आ गई और उसे अपने जेवर दे दिये। इस दौरान महिला जेवर समेटकर चंपत हो गई। जब महिला वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन महिला का कोई अतापता नहीं था। थकहार का पीडि़त महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपिया की तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। ठगी का शिकार होने वाली महिलाओं में पिंकी विश्वकर्मा, शीलू विश्वकर्मा, कल्पना विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

बर्तन बेंचती थी महिला
उक्त महिला कस्बे में बर्तन बेंचने का काम करती थी। पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन लोगों को दिया करती थी। अक्सर उसका मोहल्ले में आनाजाना था जिससे महिलाएं भी उसको पहचानने लगी थी। यही कारण है कि आसानी से महिलाएं उसके झांसे में आ गई। सभी के जेवर समेटकर वह चंपत हो गई।

Updated on:
21 Sept 2019 12:36 am
Published on:
21 Sept 2019 12:35 am
Also Read
View All