Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिव पार्वति का विवाह (Shiv Parvati Marrivage) संपन्न हो गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया़ शिव बारात में भक्तों की भीड़ (Crowd of Devoties) ने रिकॉर्ड तोड़े, वहीं शिव के नाम का डंका बजाने वाले इस नगाड़े ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया...
Mahasivratri: महाशिवरात्रि (Mhashivratri) पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में निकली शिव बारात (Shiva Barat) में शामिल नगाड़ा एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इस नगाड़े की खासियत कर देगी हैरान...जाने किस शिव मंदिर में है दुनिया की सबसे बड़ी कड़ाही...
रीवा के इस नगाड़े का वजन 11 क्विंटल है और व्यास की चौड़ाई 384 इंच है। अब यह अयोध्या में श्रीराम मंदिर परिसर में स्थापित करने के लिए सौंपा जाएगा। रीवा में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर हर वर्ष कुछ नया करने का प्रयास आयोजन समिति की ओर से किया जाता है।
पिछली बार यहां दुनिया की सबसे बड़ी कड़ाही में 5100 किलो की खिचड़ी बनाई गई थी।
मंदसौर. के पशुपतिनाथ मंदिर पर सुबह 4 बजे पट खुलने के साथ भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। 1 लाख से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। वहीं रात को चार प्रहर में अभिषेक किया गया। सुबह 11 बजे राजभोग आरती के समय गर्भगृह से लेकर पशुपतिनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।
धार. आदिवासी समाज का लोक पर्व भगोरिया की शुरुआत महाशिवरात्रि पर्व के साथ जिले में हो गई। सुल्तानपुर में शिवरात्रि पर भगोरिया मेला आयोजित हुआ। पहले भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। दोपहर में आसपास के गांवों से 60 से अधिक दल मांदल लेकर मेले में पहुंचे और भगोरिया का आगाज किया।