रीवा

‘मुझे छोड़ दो…’ चीखती-चिल्लाती रही लड़की, वार्ड ब्वॉय ने मिलकर कर दिया बड़ा कांड…

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा से शर्मनाक घटना सामने आई है।

2 min read
Jun 11, 2025
फोटो- पत्रिका/ एआई

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां अपनी मां का इलाज कराने आई एक लड़की के साथ तीन वार्ड ब्वॉय ने मिलकर गैंगरेप कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

दरअसल, सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र की रहने वाली यह लड़की अपनी मां के साथ ईएनटी वार्ड में आई थी। अस्पताल में काम करने वाले वार्ड ब्वाय ने लड़की को झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद 3 आउटसोर्स कर्मचारियों रात में ईएनटी विभाग और किचन के बीच बने गलियारे में ले गए और गैंगरेप कर दिया।

इसके बाद लड़की को तीनों अस्पताल के गेट के पास छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल के स्टाफ ने लड़की को उठाकर उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कराया। बाद में उसे गायनी विभाग में शिफ्ट किया गया। इस घटना के बाद किशोरी और उसकी मां रहस्यमय ढंग से अस्पताल से गायब हो गईं। इससे पूरे मामले में और भी हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक पीड़िता ने सामने आकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में ले लिया है। पीड़िता की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के मिलने के बाद ही घटना की पूरी सत्यता का खुलासा हो पाएगा। पुलिस लगातार मामले की पड़ताल में जुटी है।

रेप या गैंगरेप मामला साफ नहीं…

हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। अस्पताल की तरफ से दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं। एक बयान में उक्त किशोरी के साथ दो लोगों द्वारा सेक्सुअल असॉल्ट की जानकारी सामने आई है। इसका खुलासा गायनी विभाग की जांच रिपोर्ट में हुआ था। बाद में इस बयान का खंडन अस्पताल प्रबंधन ने किया और किशोरी के साथ फिजिकल एसाल्ट की जानकारी दी गई। उसके साथ मारपीट भी की गई है। जहर पिलाने का प्रयास किया गया है। अब दोनों बयानों में सत्यता क्या है? यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

अस्पताल में हुई इस पूरी घटना का राज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी में रात करीब पौने 2 बजे कर्मचारी उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल के अंदर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई सिक्योरिटी गार्ड भी थे।


रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। सत्यता का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैँ। अभी हमारे पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। न ही पीड़िता का पता चल पाया है।यदि ऐसी घटना किसी लड़की के साथ हुई तो हमारी अपील है कि वह थाने आकर शिकायत दर्ज कराए, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Published on:
11 Jun 2025 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर