रीवा

एमपी के इस शहर में पौधरोपण के लिए उमड़ा ऐसा जनसैलाब कि देखने वाला हर कोई रह गया आश्चर्यचकित, आप भी रह जाओगे हैरान

पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प...
4 min read
Aug 20, 2018
Patrika Campaign: Plantation in Semaria Rewa, Political Leader present
Patrika Campaign: Plantation in Semaria Rewa, Political Leader present

रीवा। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत रविवार, १९ अगस्त को सेमरिया नगर परिषद के शंकर तालाब के मंगल भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष अजय शुक्ल ने पौधरोपण कर लोगों को अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अभी पौधरोपण किया गया तो आने वाले समय में वृक्ष से कई तरह के लाभ मिलेंगे। ऑक्सीजन व फल मिलने के साथ ही पर्यावरण संरक्षित होगा। इससे मौसम में अनुकूलता आएगी।

अभियान के तहत रोपे गए 350 पौधे
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अखबार के जरिए इस अभियान की जानकारी तो पहले से रही है। आज उससे जुडऩे का मौका मिला है, इससे काफी प्रफुल्लित हूं। अध्यक्ष ने कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि क्षेत्र को हरा भरा बनाने के बाद ही दम लेंगे। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी करीब ३५० पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Ajit Shukla IMAGE CREDIT: Patrika

चाहत है कि हरा भरा हो सेमरिया
पौधरोपण के मौके पर उपस्थित सीएमओ केके मिश्रा ने कहा कि उनकी चाहत है कि सेमरिया का हर क्षेत्र हरा भरा हो। पत्रिका अभियान के तहत लोगों को पौधरोपण के प्रति आज जो उत्साह देखने को मिला है। उससे यह भरोसा हो गया है कि उनकी यह चाहत पूरी होगी। लोगों के साथ मिलकर वह इस अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण को समझें कर्तव्य
वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश शुक्ला ने कहा कि पौधरोपण व पर्यावरण का संरक्षण करना लोगों का कर्तव्य है। लोगों को अपने इस कर्तव्य के प्रति सचेत होना चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण तभी सुलभ होगा, जब अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

अभियान से मिलेगी समाज को प्रेरणा
पत्रिका की ओर से शुरू पौधरोपण के इस अभियान से समाज को प्रेरणा मिलेगी। मौके पर उपस्थित पं. अभयराम दास ने कहा कि समाज के लोग जब पौधरोपण के प्रति प्रेरित होंगे तो सेमरिया में व्याप्त जलसंकट की समस्या दूर होगी।

पौधों को बच्चों की तरह पाले
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम तिवारी ने लोगों से अपील किया कि हर कोई कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। साथ ही पौधे का अपने बच्चे की तरह पालन-पोषण करे। ताकि पौधों से ऑक्सीजन के साथ पोषक तत्व भी प्राप्त हो सके।

यह समझें जल संकट से क्यों जूझ रहा सेमरिया
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर प्रार्थना द्विवेदी ने कहा कि लोगों को यह सोचना होगा कि आखिर सेमरिया में जलसंकट की स्थिति क्यों है। बारिश के मौसम में भी तालाब सूखे हैं। वजह पेड़ कट तो रहे हैं, लेकिन लगाए नहीं जा रहा हैं।

पौधों से एक नहीं कई लाभ
आयुष चिकित्सा अधिकारी एके गौतम ने कहा कि पौधों से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। खुद के फायदे के बारे में भी सोच कर भी लोग पौधों का रोपण करें तो पर्यावरण सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने पौधों के कई दूसरे फायदे बताए।

लकड़ी बिना अधूरा होता है जीवन
भौतिकी विषय की व्याख्याता पुष्पा मिश्रा ने कहा कि जन्म लेने के बाद से लेकर मृत्यु के बाद तक पूरे समय व्यक्ति के जीवन में लकड़ी की जरूरत पड़ती है। जिस तरह से पौधों की कमी हो रही है। उससे यही जान पड़ता है कि आने वाले समय में लकड़ी नहीं मिलेगी। इसलिए पौधरोपण जरूरी है।

पत्रिका पौधरोपण अभियान में यह रहे शामिल
पत्रिका के पौधरोपण अभियान में मनोज मिश्रा, राजेश कुशवाहा, ज्ञानेंद्र पयासी, ललित गौतम, मुनींद्र मिश्रा, रसूल खान, लालमन तिवारी, लल्लू शर्मा, राम कलेश कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, गुड्डा तिवारी, राजीव तिवारी, कुंजबिहारी, लल्लू आदिवासी, कौशल साहू, मुन्ना चुंदी, सुशीला शुक्ला, रजनीश पांडेय, मोबीन खान, सुंदर लाल साकेत, सुजीत सोनी, गैबी कुशवाहा, विजय पांडेय, अरुण कुशवाहा, राजबली कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, श्रीनिवास, कमलेश विश्वकर्मा, संतोष कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, मंशुक लाल कुशवाहा, गौरव शुक्ला, शुभम, विनय शुक्ला, जितेंद्र कश्यप, राजीव मिश्रा, प्रिंस तिवारी, सैलु यादव, पंकज तिवारी, दीपक शुक्ला, संजीव सिंह, दुर्गेश सिंह, रोहित सिंह, आशीष द्विवेदी, सूरज पाण्डेय, रोहित शुक्ला, राहुल सिंह परिहार, आशीष श्रीवास्तव, अवनीश शुक्ला, अमित अभय मदास, सनत तिवारी, वीरेंद्र अग्रवाल, रोहिणी कुशवाहा, राजवली कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, रामायण बासदेव, विपिन वर्मा, नागेंद्र सिंह, अनिल कुशवाहा, शिवम् द्विवेदी, विपिन मिश्रा, अमित तिवारी, मोहित शर्मा, अतुल शर्मा, हर्षिल सेन, शिव धन मिश्रा, पंकज शुक्ल, सचिन शुक्ल, एसोनल त्रिपाठी, प्रिया विश्वकर्मा, वंदना पाण्डेय, रुचि पाण्डेय, पूजा मिश्रा, करिश्मा सिंह, करीना सिंह, ज्योति सिंह, शनि सिंह, विवेक सिंह, किशन सिंह, अनिकेत सिंह, अतुल शर्मा, रंजू सिंह, पिंकी सिंह, अनुज गौतम, अनंत सिंह, संतोष सिंह, अमन शुक्ला, प्रकाश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप चव, विनीत शुक्ल, सुमित शुक्ल, संदीप शुक्ल, हरिनारायण तिवारी, प्रिंस सिंह, प्रियम सिंह, कमलेंद्र सिंह, रोहित सिंह, रवि गुप्ता, सत्यम सोनी, रोहित शुक्ल, संदीप साहू, सतीश शुक्ल, संखपनी पाण्डेय, राजेश भूनकर, शिवम पांडेय, शिवम विश्वकर्मा, गौरव केशरवानी, उर्मिला मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, इक्षा मिश्र, रानी अग्रवाल, चंद्रा पाण्डेय, रीना पाण्डेय, ललिता पाण्डेय, प्रशांत द्विवेदी, कुसुम तिवारी, रेनू नामदेव, सुमन मिश्रा, मीरा श्रीवास्तव, विजेंद्र कुशवाहा, शिल्पी पांडेय, मल्टी शुक्ल, संतोषी शुक्ल, रविता शुक्ल, आत्मा शुक्ल, मृतुंजना शुक्ल, पुष्पा शुक्ला, नमिता शुक्ल, मोहिता शुक्ला, माया सोनी, आशा कुशवाहा, आराधना सिंह, मंजू सिंह, ज्योति नामदेव, माधुरी साकेत, जरीना बनो, शुभम खान, संपत यादव, छोटेलाल यादव, डॉ. राजनारायण तिवारी, संतोष पाठक, संदीप अग्रवाल व अंकित शुक्ल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Published on:
20 Aug 2018 12:35 pm