रीवा

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को लुभाएंगे ‘पिंक बूथ’

जिले में 25 से अधिक पिंक बूथ पर तैनात की जाएंगी महिला अधिकारी और कर्मचारी

2 min read
Oct 18, 2018
विधानसभा चुनाव में महिलाओं को लुभाएंगे 'पिंक बूथ'

रीवा. विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग इस बार 'पिंक बूथ' बनाएं जाएंगे। इन बूथों पर महिला अधिकारी और कर्मचारी तैनात की जाएंगी। चुनाव आयोग की गाइड लाइन पर जिले में भी पिंक पोलिंग बूथ बनाने की योजना को चुनाव अधिकारी अमली जामा पहनाने में जुट गए हैं।

महिला अधिकारी रहेंगी मौजूद
चुनाव आयोग ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पिंक पोलिंग बूथ बनाने की योजना तैयार की है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन है कि पिंक बूथ पर चुनाव अधिकारी से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिला अधिकारी और कर्मचारी तैनात की जाएंगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पिंक बूथ का उद्देश्य है कि महिला वोटर से अधिक मतदान का उपयोग करें।

रीवा में बनाए जाएंगे 25 बूथ
चुनाव आयोग की गाइड लाइन पर पिंक बूथों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ये बूथ मॉडल के रूप में शहरी क्षेत्र में बनाए जाएंगे। जिले में करीब 25 बूथ बनाने की योजना है, जबकि पूरे प्रदेश में 500 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला कर्मचारियों को तैनात करने के लिए 500 से अधिक महिलाओं की लिस्ट तैयार की गई है।

2600 महिला कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
इसके अलावा हर बूथ पर एक-एक महिलाओं को तैनात करने के चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं। कुल मिलाकर 2600 महिला कर्मचारियों को चुनाव कराने के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी है। चुनाव कार्यालय के अनुसार जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र में 2013 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

हर विधानसभा में बनाए जाएंगे आदर्श बूथ
विंधानसभा चुनाव में 25 नवंबर को मतदान के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी रूपरेखा तैयार करने लगे हैं। इसी तरह दिव्यांगों के लिए विशेष बूथ बनाए जा रहे हैं। जहां पर व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था रहेगी।

Updated on:
18 Oct 2018 12:33 pm
Published on:
18 Oct 2018 12:28 pm
Also Read
View All