एपीएसयू में आयोजित कार्यक्रम में किया गया पुरस्कृत
रीवा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग में बुधवार को सत्र 2019 के मैनेजमेंट फेस्टिवल का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रो. वीसी सिन्हा कान्फ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में चीफ गेस्ट डीन डीसीडीसी प्रो.अंजली श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम में एमबीए एचआरडी के एचओडीप्रो.सुनील तिवारी,डा. राजेश जयपुरिया एवं एमबीए के एचओडी प्रो. अतुल पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में सत्र के उत्कृष्ट छात्र की ट्राफी का अनावरण एवं नाम की घोषणा प्रो. अतुल पाण्डेय ने की। चीफ गेस्ट प्रो. श्रीवास्तव ने स्टूडेंट्स को मेडल प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया।
इन्हें दिया गया पुरस्कार
एमबीए डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने वाद - विवाद, एकल गायन, एकल नृत्य सहित कई अन्य विधाओं में बढ़ - चढ़कर पार्टिसिपेट किया था। जिसमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। बिजनेस क्विज में दुर्गेश मिश्रा, विक्रम ङ्क्षसह एवं स्वतंत्र सिंह की टीम को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। डिबेट में प्राची पाण्डेय, सिमरन चंदानी प्रथम रहे। फैंसी ड्रेस में रिचा आहूजा प्रथम रहीं। बूझो तो जानों में रिचा आहूजा, रोजा असलम, श्रुति पटेल, राहुल चतुर्वेदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिखा अपना टैलेंट में दमन प्रीत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही रेस में प्रियंका साहू, तनवीर ताज,रिचा आहूजा एवं राजा तनवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में आकाश तिवारी, आयुष मोटवानी को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले उन स्टूडेंट्स का भी उत्साहवर्धन किया गया जो स्थान नहीं प्राप्त कर सके।
पतंग बाजी में दिखाया हुनर
इस दौरान स्टूडेंट्स ने मकर संक्रांति के पर्व को उत्साह से मनाया। कॉलेज में पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापक एवं छात्र - छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। डिपार्टमेंट खिचड़ी एवं लाई का वितरण कर मकर संक्रांति की एक - दूसरे को बधाई दी गई।