रीवा

रेलवे कर रहा बड़ा बदलाव, कोच में नहीं लगेगा आरक्षण चार्ट, जानिए- अब कहां देखेंगे स्टेटस

डिजिटल इंडिया की ओर रेलवे ने बढ़ाया कदम, 1 मार्च से लागू होगी नई व्यवस्था
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2018, 8:25 PM IST
rewa
rewa railway station

रीवा. ट्रेनों के आरक्षण डिब्बों में अब चार्ट देखने को नहीं मिलेगा। यात्री प्लेटफार्म में लगे डिजिटल स्क्रीन पर ही स्टेटस देख सकेंगे। यह नई व्यवस्था एक मार्च से लागू हो जाएगी। डिजिटल इंडिया के तहत पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेनों में लगने वाले आरक्षण चार्ट को बंद करने की तैयारी की है।

इसके तहत स्टेशन में डिजिटल स्क्रीन चार्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें सभी ट्रेनों का आरक्षण चार्ट प्रदर्शित किया जा रहा है। ट्रेनों से चार्ट हटाने की व्यवस्था को रेलवे ने फिलहाल छह माह के लिए लागू किया है। इस दौरान आने वाली दिक्कतों और उसमें सुधार के बाद आगे बढ़ाने का लिर्णय लिया जाएगा। डिजिटल स्क्रीन चार्ट प्रदॢशत होने से यात्रियों को चार्ट फट जाने के कारण अपना स्टेटस देखने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

घटेगा स्टेशनरी खर्च
डिजिटल इंडिया के तहत जहां प्लेटफार्म पर डिजिटल स्क्रीन लगने से यात्रियों को आरक्षण चार्ट देखने में सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे का चार्ट सिस्टम खत्म होने से स्टेशनरी पर होने वाले खर्च भी बच जाएगा। अभी स्टेशन पर एक चार्ट आरक्षण पटल पर दूसरा ट्रेन और फिर टीसी को दिया जाता है, लेकिन इसके बाद सिर्फ एक चार्ट टीसी को चेकिंग के लिए मिलेगा।

25 फरवरी तक प्रांरभ होगा प्लेटफार्म नंबर-1
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-१ का वाशॅएवल एप्रान का निर्माण इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही २५ फरवरी से प्लेटफार्म-१ में गाडिय़ों का संचालन करने की रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। एप्रॉन निर्माण होने के कारण ३५ दिन पहले रेलवे ने प्लेटफार्म-१ से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।

मार्च से मिलेगी वाई फाई सेवा
रीवा रेलवे स्टेशन में मार्च से यात्रियों को फ्री वाईफाई सेवा मिलने लगेगी। इसके लिए स्टेशन में मॉडम लगाने के बाद केबलीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। बताया जा रहा कि मार्च से स्टेशन में इंटरनेट वाईफाई सुविधा प्रांरभ हो जाएगी। इससे यात्री स्टेशन में फ्री मोबाइल डाटा का उपयोग कर सकेंगे।

Published on: