रीवा

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, कई गाडिय़ां बरामद, देखिए कही आपकी बाइक भी तो नहीं है

सिटी कोतवाली पुलिस कर रही पूछताछ, शहर के विभिन्न स्थानों से चुराई थी गाडिय़ां
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 9:54 PM IST
Recovery of bike thief gang, many vehicles recovered
Recovery of bike thief gang, many vehicles recovered

रीवा. शहर में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है जिनके कब्जे से चोरी के वाहन बरामद हुए है। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक में तफरी करते नाबालिग को पकड़ा था। उससे पूछताछ की तो वह भ्रमित करने लगा। बाद में उसने बाइक चुराने की बात स्वीकार कर ली। चुराई गई सभी गाडिय़ों से आरोपियों ने नम्बर प्लेट निकाल कर फर्जी नम्बर प्लेट लगा दी थी जिससे गाड़ी मालिकों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गाडिय़ों के संबंध में सभी थानों को सूचना भिजवाई है।

पुलिस ने दो अन्य नाबालिगों के अलावा आरोपी रवि यादव (25) निवासी निपनिया, सोनू शुक्ला उर्फ अनूप निवासी अमवां थाना चोरहटा को पकड़ा है। इन आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार गाडिय़ां बरामद की गई है। आरोपी शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों से बाइक उठाते थे और उनको ले जाकर छिपा देते थे। बाद में इन्हीं गाडिय़ां का सौदा करते थे। चुराई गई सभी गाडिय़ों से आरोपियों ने नम्बर प्लेट निकाल कर फर्जी नम्बर प्लेट लगा दी थी जिससे गाड़ी मालिकों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गाडिय़ों के संबंध में सभी थानों को सूचना भिजवाई है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तीनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। गाडिय़ों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

आत्महत्या दुष्प्रेरण का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अनीता त्रिपाठी पति राकेश त्रिपाठी मुड़वारी थाना पवई जिला पन्ना हाल मुकाम जिऊला थाना सिटी कोतवाली ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला ने अपने मृत्युपूर्व कथन में जीजा संतोष गौतम निवासी कपसा थाना चोरहटा पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। उपनिरीक्षक महेन्द्र मिश्रा ने मंगलवार की रात घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Updated on:
11 Jul 2018, 9:54 PM IST
Published on: