रीवा

फार्म हाऊस से नशीली सिरप का जखीरा बरामद

विशेष दस्ता पुलिस ने की कार्रवाई, 27 पेटी सिरप सहित आरोपी पकड़ाया

2 min read
Oct 18, 2018
Rewa crime-Recovery of drug syrup from farmhouse


रीवा. तस्कर के फार्म हाऊस में दबिश देकर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली सिरप का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे तस्करी में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष दस्ता पुलिस को मुखबिर ने युवक के स्कूटी में नशीली सिरप लाने की सूचना दी थी। विशेष दस्ता प्रभारी अखिलेश्वर सिंह ने स्टाफ के साथ जयंती कुंज के समीप घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस के हांथ लग गया।

फार्म हाउस में रखे था माल
उसके पास से दो पेटी नशीली सिरप बरामद हुई। आरोपी को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पिता के फार्म हाऊस करहिया में नशीली सिरप का जखीरा रखे होने की जानकारी दी। आरोपी आसू अंसारी निवासी अमहिया की निशानदेही पर पुलिस ने जब उसके पिता के फार्म हाऊस में दबिश दी तो पुलिस के होश उड़ गये। फार्म के एक कमरे से दस पेटी व दूसरे कमरे से पन्द्रह पेटी नशीली सिरप बरामद हुई। 27 पेटी में 3240 शीशियां नशीली सिरप भरी हुई थी। आरोपी नशीली सिरप का भंडारण यही पर करता था और यहां से वह उसको शहर में सप्लाई करता था।

पुलिस ने माल किया जब्त
पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह नशीली सिरप की खेप कहां से लेकर आया था। जांच में पुलिस ने आरोपी के पिता को भी नामजद कर लिया है।

कई तस्करों की दी जानकारी
पकड़े गये आरोपी ने कई तस्करों के संबंध में अहम जानकारियां दी है। आरोपी थोक में माल मंगवाता था और उसे फुटकर में बिक्री करता था। हर माह वह लाखों रुपये का माल शहर में खपाता था। आरोपी ने शहर में नशीली सिरप बेंचने वाले कई युवकों की जानकारी दी है जिनकी तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने पर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

-----------------
पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर उसके पिता के फार्म हाऊस में दबिश देकर नशीली सिरप बरामद की गई है। आरोपी से 27 पेटी सिरप जब्त हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जिन लोगों के नाम सामने आयेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
दिनेश जाटव, थाना प्रभारी सिविल लाइन

Published on:
18 Oct 2018 12:17 pm
Also Read
View All