रीवा

रीवा में आधी रात को बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ी बाइक, CCTV फुटेज देखकर उड़े लोगों के होश!

Riderless Motorcycle Caught: रीवा शहर से लगे भुंडहा गांव में रात के अंधेरे में बगैर चालक के बाइक दौड़ती दिखने से सभी हैरान हैं...। यह वाकया सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हआ है...।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
riderless motorcycle caught
riderless motorcycle caught- रीवा शहर के एक इलाके में बगैर चालक के बाइक दौड़ते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। (फोटो पत्रिका)

Riderless Motorcycle Caught: मध्यप्रदेश के रीवा में हैरान करने वाला सामने आया है। एक घर के सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। रात को एक मोटरसाइकिल बगैर ड्राइवर के चलती हुई नजर आने से मोहल्ले वाले हैरान है। यह घटना रीवा शहर से लगे भुंडहा गांव की है।

रीवा के भुंडहा गांव में रात को हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बगैर चालक के बाइक दौड़ती नजर आई। यह वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। कई लोग इसे भूतहा समझ रहे हैं तो कोई इसे किसी की शरारत समझ रहा है। लोग कह रहे हैं कि मोटरसाइकिल से वाहन चालक उतर गया होगा और बगैर ड्राइवर के मोटरसाइकिल जाते हुए नजर आई।जो भी है, इस घटना के बाद लोग तरह-तरह से तर्क दे रहे हैं।

दूसरे कैमरे ने उजागर किया राज

भुंडहा के रहने वाले विवेक कुमार शर्मा के सीसीटीवी कैमरे में यह रिकार्ड हुआ है। यह वीडियो वायरल होने के बाद शर्मा मीडिया के सामने आए और उन्होंने बताया कि घर में लगे एक कैमरे में दिख रहा है कि ड्राइवर नहीं है, जबकि घर के दूसरे हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे में जो बाइक दिखी, जिस पर कोई चालक वाहन चला रहा था।

अफवाहों पर ध्यान न दें

शर्मा ने यह भी बताया कि उनके भांजे ने सीसीटीवी का एक फुटेज मजाक के रूप में अपने दोस्तों को शेयर किया था, जिसमें उसने बताया था कि एक बाइक बगैर चालक के जाते हुए कैमरे में कैद हुई है। जबकि भांजे को दूसरे वीडियो के बारे में जानकारी नहीं थी, जिसमें कोई चालक नजर आ रहा था। यह वीडियो वायरल होने के बाद विवेक कुमार शर्मा ने सभी से अपील की है कि लोग इसे देखकर हैरान न हों। विवेक कुमार शर्मा ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि यह टेक्नॉलाजी का एक ग्लीच हो सकता है। शर्मा ने यह दोनों ही वीडियो उपलब्ध करवाए हैं।

Updated on:
08 Oct 2026 02:10 pm
Published on:
08 Oct 2026 01:48 pm