रीवा

मैथ्स ओलपिंयाड में टॉप -6 में रीवा के रितिका व अविनाश का चयन

अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपियाड के लिए मिलेगा का प्रशिक्षण

less than 1 minute read
Nov 20, 2019
मैथ्स ओलपिंयाड में टॉप -6 में रीवा के रितिका व अविनाश का चयन
मैथ्स ओलपिंयाड में टॉप -6 में रीवा के रितिका व अविनाश का चयन

रीवा। गणित के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की छात्रा रितिका मिश्रा एवं छात्र अविनाश गौतम का चयन मैथ्स ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हुआ है। केंद्रीय विद्यालय की ११वीं की छात्रा रितिका मिश्रा व कक्षा १२वीं के छात्र अविनाश गौतम का चयन टॉप थर्टी एवं टॉप सिक्स मैथ्स ओलंपियाड में हुआ है। समस्त केंद्रीय विद्यालयों में पिछले माह क्षेत्रीय गणित ओलिंपियाड का आयोजन हुआ था।

पीआरएमओ द्वारा चयनित 3000 विद्यार्थी अखिल भारतीय स्तर की इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों के जबलपुर तथा भोपाल संभाग से मात्र दो विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इनमें रीवा की रितिका व अविनाश शामिल हैं।

केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य चंदन कोहली ने बताया कि इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चयन के पश्चात् इन्हे विशेष ट्रेनिंग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपियाड के लिए तैयारी करवाई जाएगी। इस पूरी सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षक बीएल त्रिपाठी का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने ओलिंपियाड की सभी बारीकियों को, सभी स्तर के प्रश्नो को समझने तथा हल करने की विशेष तैयारी करवाई। साथ ही विशेष कक्षाओं का आयोजन किया।

Published on:
20 Nov 2019 10:52 pm