रीवा

एमपी में हैवानियत, दो महिलाओं को जमीन में जिंदा दफनाया, ऊपर से डाली मुरम

rewa women मध्यप्रदेश में हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है कि देखने-सुननेवालों की रूह कांप उठी।

2 min read
Jul 21, 2024
rewa21

Rewa women buried alive case Two women buried alive in Mangawan of Rewa मध्यप्रदेश में हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है कि देखने-सुननेवालों की रूह कांप उठी। यहां के रीवा Rewa जिले के मनगंवा थाने के पास यह वारदात हुई। यहां दो महिलाओं को जमीन में जिंदा ही दफना दिया। महिलाओं के ऊपर मुरम डाल दी गई। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाया जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाओं को जमीन में जिंदा दफन करने के मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनगंवा की गगेव पुलिस चौकी में हिनौता जोरौट गांव में कुछ दबंग निजी जमीन पर सड़क बना रहे थे जिनका महिलाओं ने विरोध किया। गुस्साए दबंगों ने दो महिलाओं के ऊपर मुरम डालकर जिंदा दफना दिया। विरोध करनेवाली महिलाओं को जिंदा दफन करते हुए ग्रामीणों ने देखा तो वे दौड़े और मुरम में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। मुरम में दफनाने से उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

जब दबंग निजी जमीन पर सड़क बना रहे थे तब वहां महिलाएं और बच्चे ही थे। महिलाएं पट्टे की जमीन पर सड़क बनाने के विरोध में सामने आकर खड़ी हो गईं। इस पर सड़क निर्माण में लगे दबंगों ने ट्राली में भरी मुरम महिलाओं के ऊपर ही डाल दी। मुरम के नीचे दफन महिलाएं छटपटाती रहीं लेकिन दबंग हंसते रहे। तभी कुछ लोग दौड़े और जिंदा दफनाई महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

सड़क बनाने के लिए दबंग जेसीबी और हाईवा से काम कर रहे थे। वे मुरम डाल रहे थे तभी ममता पांडेय और आशा पांडेय आगे आकर विरोध जताने लगीं। ये दोनों महिलाएं सड़क पर मुरम डालने के लिए लाए डंपर के पीछे खड़ी हो गईं। इस पर डंपर चालक ने मुरम से भरी ट्राली दोनों महिलाओं के ऊपर डालकर उन्हें दफना दिया।

आसपास के लोगों ने महिलाओं को मुरम से किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी विवेक लाल के अनुसार महिलाओं ने सड़क निर्माण का विरोध करने पर मुरम में दबाने की शिकायत की है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
21 Jul 2024 03:43 pm
Published on:
21 Jul 2024 03:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर