रीवा

हथियारबंद बदमाशों के आने से गांव में मचा हड़कंप, जंगल में उतरी पुलिस

एक दर्जन से अधिक थे बदमाश, पुलिस को दी गई सूचना, जंगल में हुई सर्चिंग

2 min read
Sep 05, 2019
Ruckus in the village due to the arrival of armed badmaash

रीवा. गांव में हथियाबंद बदमाशों के आने की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग भारी दहशत थे और सहमे हुए थे। बताया गया कि बदमाशों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसपर पुलिस ने आसपास के जंगल में सर्चिंग की है, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला है। बता दें कि सेमरिया के तराई अंचल में बदमाशों का मूवमेंट समय-समय पर होता रहता है।

ग्रामीणों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेमरिया थाना क्षेत्र के तराई अंचल के ग्राम पंचायत पड़रिया अन्तर्गत ग्राम खोहरा में बुधवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे विपिन द्विवेदी पिता ब्यासपति राम द्विवेदी की अहरी में हथियारबंद बदमाश पहुंचे थे। उस समय अहरी में कृषि कार्य करने वाला राम बहादुर यादव सो रहा था। उसने बताया कि रात में खाकी वर्दी में 12 से अधिक बंदूकधारी पहुंंचे और उसे जगाया तथा पूछा कि यह किसकी अहरी है। अचानक इतने लोगों को देखकर वह सहम गया और उसने बदमाशों से झूठ बोल दिया कि यह अहरी एक आदिवासी की है।

इसके बाद बदमाशों ने रात्रि में उससे खाना बनाने के लिए कहा और कहा कि चलकर पास में साथियों को पानी पिलाओ। इस पर उसने बाहर निकलकर सभी को पानी पिलाया और वापस आकर भोजन बनाने लगा। इस बीच दो लोग उसके पास बैठे रहे। लेकिन इसी दौरान गांव की महिलाएं जाग गई जिससे महिलाओं की आहट पाकर बदमाश रामबहादुर यादव को गाली-गलौज कर जंगल की तरफ निकल गए। इस घटना की जानकारी राम बहादुर यादव ने अपने अहरी मालिक विपिन द्विवेदी को दी। गांव वालों को जैसे ही बदमाशों के आने की जानकारी मिली, उनमें हड़कंप मच गया।

पुलिस बल ने की जंगल में सर्चिग
सेमरिया थाने को बदमाशों के आने की सूचना विपिन द्विवेदी द्वारा तत्काल दी गई। जिस पर थाना प्रभारी सेमरिया ने पुलिस बल के साथ अहरी के पास से लगे जंगल की सर्चिग की। हालांकि पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस इस बात को गंभीरता से लेते हुए सतत निगरानी कर रही है।

Updated on:
04 Sept 2019 10:04 pm
Published on:
05 Sept 2019 03:03 am
Also Read
View All