रीवा

स्टूडेंट्स की सुरीली आवाज पर झूमें ऑडियंस

एपीएसयू के एमबीए डिपार्टमेंट में हुआ डांस व सांग कॉम्पिटिशन
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 12:15 PM IST
Students present cultural programs in the university
Students present cultural programs in the university

रीवा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग के स्टूडेंट्स ने रविवार को खूब धमाल मचाया। स्टूडेंट्स ने जहां सुरीली आवाज के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई वहीं ऑडियंस का मनोरंजन भी किया। डांस व सांग पर खूब झूमें। एकल गायन, समूह गायन, माइम, एकल नित्य, समूह नित्य में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। एकल गायन से कार्यक्रम की धमाकेदार शुरुआत हुई।

इसके बाद अन्य विधाओं में भी स्टूडेंट्स शाम तक परफॉर्मेंस देते रहे। एपीएसयू में शुक्रवार से चौदहवे मैनेजमेंट फेस्टिवल सैनगुइन 2020 की शुरुआत हुई है। रविवार को तीसरे दिन कल्चरल डे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश भोज ओपन यूनिविर्सिटी भोपाल के कुलपति प्रो. जयंत सोनवलकर रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. एके श्रीवास्तव, डॉ ज्योति सिंह और डॉ. एच पी सिंह रहे।

कार्यक्रम में प्रो. अतुल पांडेय, प्रो. श्रीकांत शर्मा, डॉ. राजेश जयपुरिया, प्रनाथ कानोडिय़ा, प्रो. एस पी सिंह, शुशील तिवारी, रहस्यमनी त्रिपाठी, प्रो. विजय अग्रवाल, प्रो. अंजलि श्रीवास्तव एवं रंजन खेलकर मौजूद रहे। पूरा छात्र में रोशनी गुप्ता, प्रियल पाण्डेय, शुभम डालमिया, गौरव मिश्र, दीपक तिवारी, अमर गोस्वामी , विभाग के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में एमबीए और बीबीए के छात्र - छात्रायें मौजूद रहे।

आज होगी स्पोर्ट्स एक्टिविटी
सैनगुइन 2020 के चौथे एवं अंतिम दिन स्टूडेंट्स के बीच स्पोट्र्स एक्टिविटी होगी। जिसमें कई विधाओं में प्रतियोगिता होगी। खेली गतिविधि में भी स्टूडेंट्स ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया है। जो सोमवार को परफॉर्मेंस देंगे। जो एक्टिविटी होंगी उनमें प्रमुख रूप से बाइक रेस, रंगोली, नजर हटी दुर्घटना घटी, मटकी संभल के, म्यूजिकल चेयर, मेहंदी, जोर आजमाइश की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही पेंटिंग, कार्टूनिंग, कोलॉज, मैनेजमेंट मॉडल एवं वेस्ट से बेस्ट की प्रतियोगिताएं होंगी।

Updated on:
20 Jan 2020, 12:15 PM IST
Published on: