रीवा

रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोच, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

रीवा-चिरमरी ट्रेन 50 मिनट देरी से हुई रवाना, रेस्क्यू के लिए रात में दुर्घटना गाड़ी पहुंची
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 9:54 PM IST
Train derailed on Rewa railway station
Train derailed on Rewa railway station

रीवा. रेलवे स्टेशन रीवा में गुरुवार को शाम वाशिंग पिट पर पटरी से कोच उतर गए है। इसकी खबर जैसे ही रेलवे अधिकारियों को हुई तो हडक़ंप मच गया है। स्टेशन में यात्रियों की बीच भी अफरा-तफरी मच गई। जिसके चलते रीवा-चिरमरी सवारी गाड़ी को 6.50 बजे रवाना किया जा सका है। वहीं पटरी से कोच उतरने के बाद रात में ही दुर्घटना राहत गाड़ी सतना से रीवा पहुंची और रेस्क्यू प्रांरभ किया है।

जानकारी के अनुसार रीवा-चिरमरी में लगे कोच को इंदौर जाना था। रीवा-इंदौर में कोच लगाने के दौरान वाशिंग पिट पर कोच के अगले दो पहिया पटरी से उतर गए हैं। इसके कारण रीवा-चिरमरी फंस गई। इसके बाद इस कोच को अलग किया गया और रीवा-चिरमरी को प्लेटफार्म पर 6.30 बजे लगाया गया, तब कहीं जाकर 6.50 बजे शाम ट्रेन को चिरमरी के लिए रवाना किया गया।

स्टेशन में भटकते रहे यात्री

रीवा-चिरमरी ट्रेन के निर्धारित समय में प्लेट फार्म पर नहीं लगने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इसे लेकर पूरे समय रेलवे अधिकारियां से पूछतांछ करते रहे। लेकिन इसकी जानकारी रेलवे द्वारा यात्रियों को नहीं दी गई। गर्मी में लगभग एक घंटे तक यात्री ट्रेन के लिए परेशान रहे।

बाल-बाल बचे यात्री

इन दिनों रीवा-चिरमरी ट्रेन में यूपी से आ रहे मजदूरों की भीड़ चल रही है। सीट लेने के लिए मजदूर वाशिंग पिट में खड़ी रहने के दौरान ही ट्रेन में कब्जा जमा लेते हैं, जबकि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। गुरुवार को कोच पटरी से उतरने के दौरान काफी यात्री ट्रेन में बैठे हुए थे। लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बच गए, इससे एक बड़ा हादसा टल गया है।

सामने आई बड़ी तकनीकी चूक

इस घटना में रेलवे की बड़ी तकनीकी चूक सामने आई है। इसके कारण यह हादसा हुआ है। इसके एक साल पहले रेवांचल एक्सप्रेस का इंजन पटरी से संटिग के दौरान उतर गया था।

Published on: