रीवा

साइकिल से चोर से हुआ बाइक उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन बाइक बरामद

बिछिया पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों से चल रही पूछताछ

less than 1 minute read
May 26, 2021
Uncovering of a bike-thief gang from a thief in a bicycle, three vehic

रीवा। साइकिल चोरी की एक घटना ने बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से गाडिय़ां बरामद की है। गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों के भी नाम सामने आए है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

कृष्णा नगर से चोरी हुई थी साइकिल
बिछिया थाने के कृष्णा नगर से चोरों ने एक साइकिल घर के सामने से पार कर दी थी जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने संदेह के आधार पर हेमराज सोंधिया पिता गुरु नारायण 26 वर्ष निवासी बेलौहन टोला थाना सिटी कोतवाली को पकड़ा जिसके कब्जे से साइकिल बरामद हो गई। उससे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो एक बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा हो गया। आरोपी ने चोरी की तीन बाइकें छिपाए होने की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से तीनों गाडिय़ां बरामद की थी। उसने नाले के किनारे, झोपड़े में इन गाडिय़ों को छिपाया था।

तीन थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थी बाइक
ये गाडिय़ां उसने रायपुर कर्चुलियान, मनगवां व सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चुराई थी जिसके मामलें थाने में दर्ज है। पुलिस को उसके गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों की जानकारियां भी मिली है जिनकी भी तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद चोरी की अन्य गाडिय़ां भी बरामद हो सकती है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि उक्त आरोपी काफी समय से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह गाड़ी बेंचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था लेकिन ग्राहक नहीं मिले है। पूछताछ में उसने जो जानकारियां दी है उसके आधार पर आगे जांच की जा रही है।

Published on:
26 May 2021 09:36 pm
Also Read
View All