अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट
रीवा. आसमान में लगातार तीसरे दिन बादल छाए रहे। धूप नहीं खिली। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़कर 13.5 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री बना हुआ है। सुबह घना कोहरा छाया रहा। नजदीक तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। करीब 10 बजे तक कोहरा छटा लेकिन बादल छाए रहे। पूरे दिन आसमान में बादलों की धमाचौड़ी रही। पानी नहीं गिरने से लोगों को राहत मिली। आस - पास के जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर बारिश की संभावना जाताई है। आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।
फिर बढ़ेगी ठिठुरन, निकलेंगे गर्म कपड़े
फिलहाल अभी तो ज्यादा ठंड नहीं हैं, लेकिन आगामी दिनों में बादल छटने के बाद ठंड ज्यादा बढऩे की संभावना जताई जा रही है। इस प्रकार एक बार फिर ठिठुरन बढ़ेगी। मार्च के पहले हफ्ते तक ठंड बरकरार रहेगी। ऐसे में गर्म कपड़े अंदर रख चुके लोगों को एक बार फिर बाहर निकालना होगा। पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में काफी परिवर्तन दर्ज किया गया है। बादल आने से पहले अधिकतम तापमान 29 के करीब पहुंच गया था लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे ही थी। शुक्रवार को आसमान में बादल आए और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब पहुंच गया। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाने लगी।
दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 29.4 डिग्री, 14.6 डिग्री
शनिवार 27.6 डिग्री, 15.8 डिग्री
रविवार 28.0 डिग्री, 13.5 डिग्री