रीवा

विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगेे: जनार्दन मिश्रा

फर्स्ट इंटरव्यू जीत के बाद पत्रिका के साथ, कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ किया गया भारी धोखा, जनता को पानी दिलाने के लिए 48 घंटे के उपवास पर बैठेंगे सांसद

2 min read
May 24, 2019
winner janardan mishra first interview election result

प्रश्न:- इस शानदार जीत को आप कैसे देखते हैं, क्या जीत के लिए आश्वस्त थे?
जनार्दन: जनता से आवाज आ रही थी, इसलिए चुनाव का परिणाम हमारे प्रतिकूल होगा इसकी कोई संभावना नहीं थी। यहां लोग राष्ट्रवाद के साथ खड़े थे। यह भूमि हमेशा राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों के साथ रही है। जिले का इतिहास रहा है कि गरीबों व किसानों के लिए संघर्ष की राजनीति की है। इसलिए भाजपा की जीत पहले से ही तय थी

प्रश्न:- आप मानते है कि मोदी फैक्टर की जीत है?
जनार्दन: मोदी विचारधारा राष्ट्रीय एकता एवं गौरव, देश प्रेम का प्रातीक है। इस पर लोगों ने भरोसा जताया है। और सबका साथ सबका विकास पर जनता ने जनमत दिया है।

प्रश्न:-अब आप की क्या प्राथमिकताएं होंगी?
जनार्दन: क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट है सबसे पहले इस पर काम करना है। साथ ही वर्तमान में सर्मथन मूल्य में गेंहू खरीदी केन्द्र में किसान पिछले तीन-तीन दिनों के भूखा प्यासा बैठा है। सोसायटी के कर्मचारी किसानों से मनमानी पैसा वसूल रहे हैं। इसके लिए वह कल से पार्टी से अनुमति मिली तो 48घंटे का उपवास रखेंगे।

प्रश्न:- लोकसभा में मुद्दे नहीं उठाने का विपक्षी आरोप लगाते रहे हैं?
जनार्दन: लोकसभा में मैने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अवारा पशुओं एवं जंगली जानवरों से होने वाली फसल नुकसानी का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही नीम कोटेड यूरिया और देशी गायों के जैनटिक का मुद्दा उठाया है। आवारा मवेशियों का मुद्दा उठाया। लेकिन प्रचारित करने में जरुर पीछे रहा हूं। यह कमी रही है।

प्रश्न:- कोई एक बड़ा काम जिसे आप सबसे पहले करना चाहेंगेे?
जनार्दन: राज्य सरकार द्वारा बीमा कंपनी बनाने के लिए प्रयास करेंगे। रीवा हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में हब रहा है इसलिए यहां आइआइटी जैसे संस्थान लाने का कार्य करेंगे।

प्रश्न:- अपनी जीत का श्रेय आप किसे देना चाहेंगे?
जनार्दन: कार्यकताओं की मेहनत और मोदी सिर्फ मोदी, मोदी। पांच प्रतिशत राहुल गांधी का भी आभार है। उनके कर्जमाफी के झूठे भाषण से जीत का अंतर और बढ़ गया।

Janardan Mishra
election result" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/24/sk_7_4615295-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
24 May 2019 04:34 pm
Also Read
View All