रीवा

‘तेरे बगैर कैसे जिंदा रहेंगे, तेरे घर के सामने…’, गाने पर रील पोस्ट कर फंदे से लटका युवक

MP News: रात में परिजन खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब युवक सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने उसको कमरे में जाकर देखा जहां उसका शव लटक रहा था।

2 min read
May 09, 2026
young man hanged himself after posting reel on social media (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले दिल दहला देसे ने वाला माला सामने आ रहा है। यहां एक युवक पहले 'तेरे बगैर कैसे जिंदा रहेंगे, तेरे घर के सामने हम अपनी जान देंगे…' गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, फिर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। दूसरे दिन सुबह युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकते हुए मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें

MP में 830 करोड़ की लागत से बनेगी ‘973 सड़कें’, केंद्रीय मंत्री देंगे सौगात

अपने कमरे में उठाया आत्मघाती कदम, घर पर मातम

घटना रीवा जिले के गुढ़ थाने के सिलचट गांव की बताई जा रही है। मृतक युवक का नाम राज खान (22) पिता इस्लाम खान 22 वर्ष निवासी सिलचट थाना गुढ़ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार,राज ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में यह आत्मघाती कदम उठाया है। रात में परिजन खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब युवक सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने उसको कमरे में जाकर देखा जहां उसका शव लटक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

मां ने काम करने भेजा था मुंबई

उक्त युवक टाइल्स लगाने का काम करता था। यहां उसका काम सही नहीं चल रहा था जिस पर मां ने चार दिन पूर्व उसको मुंबई भेज दिया था जिस पर वह मुंबई जाने के लिए घर से निकला भी था लेकिन शुक्रवार को वापस अपने घर लौट आया। उसके बाद में रात में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

रात में परिवार के साथ खाया खाना

मृतक के परिवार के अनुसार, राज शाम के समय गांव लौटा था। रात के समय राज ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया इसके बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। दूसरे दिन सुबह पहले मां ने उसे आवाज लगाई जिसपर कोई राज की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बड़ा भाई राज को बुलाने उसके कमरे के पास गया जहां खिड़की से झांकने पर उसे राज फंदे पर लटका मिला।

आत्महत्या करने से पहले बनाई रील

पुलिस की षुरूआआती जांच के अनुसार, घटना से पहले युवक की एक रील सोशल नेटवर्किंग साइट में वायरल हुई थी जिसमें वह फिल्मी गाने में रील बना रहा था। उसने यह आत्मघाती कदम किन कारणों की वजह से उठाया है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस अब घटना की जांच कर कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

MP में जून तक तैयार होगी ‘नई रेल लाइन’, कम होगी गुजरात तक की दूरी
Published on:
09 May 2026 08:42 pm
Also Read
View All