सागर

एमपी में होने वाले राजा राम और माता जानकी के विवाह की भव्य तैयारियां, 1 लाख लोगों के आने की संभावना

Vivah Panchami 2024 : बीना में 42 साल से चल रहे राम-जानकी विवाह का आयोजन इस साल और भी ज्यादा बड़ा होने जा रहा है। इस बार प्रभु श्री राम और माता जानकी के विवाह में 11 राज्यों से करीब 1 लाख लोग आने वाले है।

less than 1 minute read
Dec 04, 2024

Vivah Panchami 2024 : मध्य प्रदेश के सागर में पिछले 42 सालों से राम जानकी विवाह (Vivah Panchami) को धूम-धाम से मनाया जाता है। इसका मुख्य आयोजन बीना के राम जानकी मंदिर के पास होता है जहां देशभर से लोग पहुंचते है। इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से देशभर में मनाया जाता है। इस बार बीना में होने वाला आयोजन और भी ज्यादा ग्रैंड होने वाला है। इस बार राम राजा सरकार की चक्रवर्ती महाबारात में मध्य प्रदेश सहित 11 अन्य राज्यों से लोग इस योजन में शामिल होंगे जिसमे अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी होंगी।

आयोजन को लेकर तैयारियां

जिला प्रशासन ने इस भव्य आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने के लिए 200 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा आयोजन के दिन बीना शहर के यातायात को लेकर भी गाइडलाइन्स जारी की गई है।

चक्रवर्ती महाबारात में ये देखने को मिलेगा

चक्रवर्ती महाबारात में हर साल की तरह इस साल भी आकर्षक झांकियां शामिल की जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी महाबारात में 100 ध्वज वाहक, 20 घोड़े, 4 ऊंट और नाचने वाले घोड़ा देखने को मिलेगा। इसके साथ अयोध्या,8 ट्राला, इंदौरी और गुजरात की झांकियां को साथ पंजाब और हरियाणा का बैंड भी महाबारात का हिस्सा होगा। इसके अलावा बारात में दिल्ली और कानपुर का अघोरी नृत्य, मालवा का मयूरी डांस और डमरू नृत्य स्पेशल रहेंगे। यह आयोजन अगहन माह की पंचमी यानी 6 दिसंबर 2024 को होगा। (Vivah Panchami 2024)

Published on:
04 Dec 2024 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर