सागर

रेलवे बोर्ड की अनुमति नहीं मिलने पर 12 ट्रेनों का नहीं मिल सका जंक्शन पर स्टॉपेज

कई शहरों को सीधा जोड़ने वाली हैं यह ट्रेन, पांच साल से इंतजार में लोग, होगी सुविधा

less than 1 minute read
Aug 31, 2025
फाइल फोटो

बीना. देश के बड़े जंक्शन में शामिल बीना स्टेशन के लिए नई बारह ट्रेनों का स्टॉपेज आज तक नहीं मिल सका है, जबकि इनके स्टॉपेज के लिए पूर्व में भोपाल में तत्कालीन सांसद राजबहादुर सिंह ने बैठक में रखा था, जिसपर सैद्धांतिक सहमति भी बन गई थी, लेकिन इसके बाद भी इसपर ध्यान नहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि सांसद व विधायकों की बैठक तत्कालीन सांसद ने जिन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रखी थी, उसपर रेलवे के प्रिसिंपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर ने स्टॉपेज देने के लिए रेलवे बोर्ड की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा है। बैठक में इस बात को उठाया गया था कि बीना स्टेशन से देश की सभी दिशाओं में जाने के लिए सीधा रुट है, जहां से प्रतिदिन कई ट्रेनें जाती हंै। लंबे समय से स्टेशन पर कुछ ट्रेनों की मांग की जा रही थी, लेकिन सार्थक प्रयास ना होने के कारण ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं मिल सका था। जिन ट्रेनों के स्टॉपेज देने की अनुमति बोर्ड से मांगी गई है, उनकी टाइमिंग पर स्टॉपेज से कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अभी भी उसपर सहमति नहीं दी गई है।

इन ट्रेनों का मांगा गया था स्टॉपेज
वीकली एक्सप्रेस

  • नवयुग एक्सप्रेस
  • लखनऊ-लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-सिकंदराबाद
  • गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल अंत्योदय एक्सप्रेस
  • बरौनी-एर्नाकुलम राप्तीसागर एक्सप्रेस
  • नईदिल्ली-पांडुचेरी एक्सप्रेससप्ताह में दो दिनप्रतापगढ़-कल्याण उद्योग नगरी एक्सप्रेसकालका-सांईनगर शिर्डी एक्सप्रेसहरिद्वार-लोकमान्यतिलक एक्सप्रेससप्तााह में तीन दिन
  • गोरखपुर-त्रिवेन्द्रम सेंट्रल राप्तीसागर एक्सप्रेस
  • लखनऊ-लोकमान्यतिलक
Published on:
31 Aug 2025 11:58 am
Also Read
View All