भाग्योदय तीर्थ में बुधवार को राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का ध्वाजारोहण के साथ उद्घाटन हो गया। 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में 15 प्रदेशों से 5000 से ज्यादा महिलाएं भाग लेने सागर पहुंची हैं।
कल अलग-अलग प्रस्तुति के साथ निकलेगा जुलूस
सागर. भाग्योदय तीर्थ में बुधवार को राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का ध्वाजारोहण के साथ उद्घाटन हो गया। 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में 15 प्रदेशों से 5000 से ज्यादा महिलाएं भाग लेने सागर पहुंची हैं। सभी प्रदेशों के महिला मंडल कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रम मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में होगा। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला जैन डोडिया ने बताया कि यह 29 वां आयोजन होने जा जा रहा है। जिसमें सुनीता पाटनी, सुधा गंगवाल, तारिका पाटनी, शालिनी बागलीवाल, डिंपल एवं ममता गंगवाल हैं। सागर से सहयोगी संध्या सिंघई , सपना जैन, कल्पना जैन, प्रियंका मोदी, साक्षी जैन, खुशबू जैन एवं रुपाली जैन है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रात: ध्वजारोहण आशारानी पांडया, हीरा देवी एवं आशिताकहारिया करेंगी। इस अवसर पर लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी। चित्रकला में आचार्य विद्यासागर एवं सुधा सागर महाराज का सम्मिलित चित्र बनाने की प्रतियोगिता भी होगी।
कल निकलेगा जुलूस
26 सितंबर को अलग-अलग प्रस्तुति के साथ एक विशाल महिलाओं के जुलूस निकालेगा जाएगा। जिसमें पूरे सागर के महिला मंडल भी शामिल होंगे। देशभर की छात्राओं के लिए सम्मान के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई है। जुलूस के लिए समितियों के सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्य दिए गए हैं। 5 हजार महिलाओं के रुकने की व्यवस्था भाग्योदय तीर्थ के अलावा जैन धर्मशालाओं और होटल में की गई है। सभी महिलाएं अपने मंडल की एक जैसी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगी।