सागर

कार्तिक माह शुरू : कतकारी घाट-घाट जाकर करेंगी भगवान श्रीकृष्ण की तलाश, इसी माह में मनेगा करवा चौथ और दिवाली का त्योहार

कार्तिक माह की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। इस माह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भक्त लीन रहेंगे। शहर के चकराघाट पर कतकारियां विशेष पूजा-अर्चना करेंगी।

2 min read
Oct 18, 2024
chakraghat

चकराघाट पर होगी विशेष पूजा-अर्चना, एक माह रहेगा पर्वों का संगम

सागर. कार्तिक माह की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। इस माह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भक्त लीन रहेंगे। शहर के चकराघाट पर कतकारियां विशेष पूजा-अर्चना करेंगी। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में भजन संकीर्तन का आयोजन होंगे, जहां कई कतकारी महिलाएं राधा-कृष्ण के वेशभूषा में नृत्य करेंगी। कतकारी व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की तलाश में घाट- घाट घूमती हैं। व्रत करने वाली कतकारियां भगवान कृष्ण की खोज में निकलती है। महिलाओं की टोली बड़े धार्मिक स्थल भी कृष्ण की खोज में जाती है। जहां आस्था का मेला लगता है।भगवान विष्णु की होती है उपासनायह माह मुख्यत: भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित है। इस पवित्र माह में पवित्र नदी में स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। साथ ही यह माह तुलसी पूजा के लिए समर्पित है। कार्तिक माह में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी किए जाते हैं। गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, दिवाली और देवोत्थान एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार इस माह मनाए जाएंगे। कार्तिक मास के नियम के अनुसार कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। उसके बाद मंदिर जाना चाहिए।

ये रहेंगे खास पर्व

करवा चौथ

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 20 अक्टूबर को करवा चौथ का उपवास रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने के बाद किया जाता है।

अहोई अष्टमी

अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं संतान की दीघार्यु के लिए व्रत रखती हैं, जिसका पारण तारों को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन माता पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है।

धनतेरस

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर है। इस दिन सोना, चांदी व झाड़ू को खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे पूरे साल घर में बरकत बनी रहती हैं।

दिवाली

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 31 अक्टूबर या 01 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना की जाती है।एक माह रहेंगे ये पर्व20 अक्टूबर - करवा चौथ28 अक्टूबर - रमा एकादशी29 अक्टूबर - धनतेरस और प्रदोष व्रत31 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी, कार्तिक अमावस्या01 नवंबर - कार्तिक अमावस्या, लक्ष्मी पूजा और दीवाली

02 नवंबर - गोवर्धन पूजा

03 नवंबर - भैया दूज

07 नवंबर - छठ पूजा

12 नवंबर - देवउठनी एकादशी

13 नवंबर - तुलसी विवाह

14 नवंबर - वैकुंठ चतुर्दशी और विश्वेश्वर व्रत

15 नवंबर - देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा

Published on:
18 Oct 2024 12:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर