सागर

ललितपुर से बारात लेकर लौट रही बस सीहोरा के पास पलटी, 23 यात्री घायल

सागर. सीहोरा के पास शनिवार की सुबह बारातियों से भरी बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 23 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 6 गंभीर हैं जिनकी हालात चिंताजनक बनी हुई हैं। बाराती ललितपुर से वापिस रायसेन जिले के बरेली लौट रहे थे। घायलों में महिला, बच्चों सहित सभी वर्ग के […]

2 min read
May 11, 2025

सागर. सीहोरा के पास शनिवार की सुबह बारातियों से भरी बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 23 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 6 गंभीर हैं जिनकी हालात चिंताजनक बनी हुई हैं। बाराती ललितपुर से वापिस रायसेन जिले के बरेली लौट रहे थे। घायलों में महिला, बच्चों सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस में करीब 40 यात्री सवार थे और बस तेज रफ्तार से जा रही थी, जो सड़क से पलटते हुए खेत में जा पहुंची। बता दें कि शुक्रवार 9 मई को बरेली के गणेश कालोनी से हर्षित तिवारी पुत्र हृदय कुमार तिवारी की बारात बरेली की मालवीय बस सर्विस की बस से नाराहट जिला ललितपुर गई थी। शनिवार को बारात बरेली वापस लौट रही थी। बस अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई।

नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकार ने बताया कि सीहोरा से नरयावली सड़क मार्ग पर शनिवार की सुबह पुलिया के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटने से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना सीहोरा चौकी और एंबुलेंस को दी और बारातियों को बस से बाहर निकाला। कुछ देर बाद मौके पर एक के बाद एक 11 एंबुलेंस पहुंच गईं और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सागर व सीहोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सागर में करीब 8 घायलों को जिला अस्पताल और 14 को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायलों में 6 की हालत गंभीर है।

बस चालक तेज गति से बस चला रहा था

एक महिला को चेहरे पर गंभीर चोटें होने पर उसे मकरोनिया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से शाम को भोपाल लाया गया। जबकि अन्य गंभीर मरीजों का जिला अस्पताल सागर और बीएमसी में इलाज चल रहा है। बारातियों के मुताबिक बस चालक तेज गति से बस चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। बस में सवार 40 लोगों में से महिलाओं, युवक, युवतियों को चोटें आईं हैं। गनीमत है कि बस में सवार बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

यह हुए घायल

दुर्घटना में दीपिका, आकांक्षा तिवारी, राजेंद्र राजपूत, निखिल शर्मा, विवेक शर्मा, सुमित, देव शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, अंकित ठाकुर, अंकित तिवारी, सिद्धि धाकड़, महेश शर्मा, सुरेश शर्मा सहित करीब 18 यात्री घायल हैं।

दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित

जानकारी के अनुसार दुल्हा हर्षित तिवारी तथा दुल्हन रश्मि शर्मा विदाई के बाद कार से बरेली के लिए रवाना हुए थे। जो दोपहर में बरेली पहुंच गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तिवारी परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य चिंता में पड़ गए। हालांकि कोई गंभीर हादसा नहीं होने से राहत की सांस ली। देर शाम परिजनों ने बाकी रस्में पूरी कराईं।

Published on:
11 May 2025 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर