10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sagar news: खाना खाकर सोई स्वाति..बेटी के बार-बार जगाने पर भी नहीं उठी, कुछ घंटे पहले अस्पताल से हुई थी डिस्चार्ज

Woman Suspicious Death: सांप के डसने के कारण स्वाति को अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन, इलाज के बाद हालत में सुधार आने पर अस्पताल से कर दिया गया था डिस्चार्ज, कुछ घंटे बाद हुई मौत।
2 min read
Google source verification
sagar woman suspicious death

woman suspicious death after hospital discharge, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Sagar Woman Suspicious Death: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला शनिवार दोपहर को घर में खाना खाकर सोई थी और जब शाम को बेटी ने उसे जगाया तो वो नहीं उठी। परिवार के लोग तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे सांप ने काटा

देवरी थाना क्षेत्र के पुरैनानकरन गांव की रहने वाली स्वाति सौर को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे के आसपास सोते वक्त घर में जहरीले सांप ने डस लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे रात तीन बजे देवरी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरु किया और इलाज के दौरान हालत में सुधार आने पर शनिवार को स्वाति को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

खाना खाकर सोई और फिर नहीं उठी

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन स्वाति को घर ले पहुंचे। परिजनों ने बताया कि स्वाति ने घर पहुंचकर खाना खाया और नींद आने की बात कहकर सो गई। शाम को जब बेटी स्वाति को जगाने के लिए पहुंची तो बार-बार जगाने पर भी वह नहीं उठी। इस कारण फिर से उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। स्वाति का एक बेटा और एक बेटी है, जिनका मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

बता दें कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।

सांप के काटने पर क्या करें?

  • काटे गए अंग को जितना संभव हो स्थिर रखें।
  • तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचें।
  • झाड़-फूंक, चीरा लगाने या जहर चूसने जैसी गलत विधियों से बचें।
  • यदि संभव हो तो सांप की पहचान करने की कोशिश करें, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास न करें।