9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर-जबलपुर के बीच बनेगा 135 किमी का नया फोरलेन, 40 किमी का सफर होगा कम

Four Lane: सागर-जबलपुर ग्रीनफील्ड पैकेज के तहत एक और फोरलेन, डीपीआर पर काम शुरू, 1486 करोड़ आंकी गई है प्रोजेक्ट की लागत।
less than 1 minute read
Google source verification
four lane hinghway

sagar jabalpur new four lane 135 km road project, हाईवे की प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-patrika file)

Sagar-Jabalpur Four Lane: सागर-जबलपुर ग्रीनफील्ड पैकेज के तहत एक और नई फोरलेन की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रीनफील्ड पैकेज के तहत सागर से जबलपुर के बीच 135 किलोमीटर लंबा मार्ग बनेगा। डीपीआर में उक्त रूट का अलाइनमेंट भी तैयार होगा और फिर तय होगा कि मार्ग जिले के किस क्षेत्र से होकर गुजरेगा। डीपीआर में उक्त मार्ग के एक-एक चौराहे, तिराहे, फ्लाइओवर आदि पर काम होगा।

1486 करोड़ रुपये आंकी जा रही लागत

बताया जा रहा है कि मार्ग रहली के आसपास से होकर ही गुजरेगा। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को उक्त मार्ग के लिए नोडल एजेंसी चुना गया है। उक्त कार्य को राज्य सरकार के पैकेज-डी के तहत चिन्हित किया गया है, जिसकी शुरुआती लागत 1486 करोड़ रुपए आंकी गई है, जिसमें सिविल वर्क में 1229 करोड़, जमीन अधिग्रहण में करीब 40 करोड़, शिफ्टिंग व अन्य कार्य में 30 करोड़ का खर्च बताया गया है।

27.72 हेक्टेयर वन भूमि का किया जाएगा अधिग्रहण

प्रोजेक्ट का नाम भले ही ग्रीनफील्ड दिया गया हो, लेकिन इसमें 27.72 हेक्टेयर वन भूमि के अधिग्रहण की जरुरत बताई गई है, जिसमें हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई की आशंका है। बताया जा रहा है कि उक्त मामले में पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया स्टेज-2 पर पहुंच गई है और प्रगति पर है।

दमोह का 40 किमी का चक्कर बचेगा

वर्तमान में सागर के अधिकांश लोग दमोह होते हुए ही जबलपुर तक का सफर करते हैं। कुछ लोग राजमार्ग वाले रोड का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन इस पर टोल प्लाजा होने के कारण अधिकतर वाहन चालक दमोह से होकर ही जबलपुर आनाजाना करते हैं। सागर-जबलपुर सीधा मार्ग बनने पर सागर के लोगों को करीब 40 किमी का सफर कम तय करना पड़ेगा और समय की भी बचत होगी।