9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhar News: घर से 289 किमी दूर 6 लोगों की मौत, महाकाल के दर्शन करने के बाद हुआ काल से सामना

Road Accident: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉले ने श्रद्धालुओं की वैन को मारी सामने से टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे वड़ोदरा के 6 श्रद्धालुओं की मौत।
2 min read
Google source verification

धार

image

Shailendra Sharma

Aug 09, 2026

dhar accident

mahakal darshan road accident 6 devotees killed, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉले ने ईको वैन को मारी टक्कर (Source-Patrika)

Dhar Road Accident: मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर उस वक्त हुआ जब गुजरात की ओर जा रही ईको वैन को सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रॉले ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुए भीषण हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला।

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक गुजरात के वड़ोदरा के रहने वाले श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। महाकाल के दर्शन कर सभी ईको वैन (GJ 17 CK 6134) से वापस वड़ोदरा लौट रहे थे। दोपहर में पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर श्रद्धालुओं की ईको वैन को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले (GJ 39 DB 9248) ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ईको वैन में सवार 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव वैन में ही फंस गए। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर मौके से भाग गया है।

वैन काटकर निकाले दो शव

भीषण हादसे को देख रास्ते से गुजर रहे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमि कुमार सिंह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दो शवों को वैन से निकालने के लिए वैन को ग्राइंडर मशीन से काटना पड़ा। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रुप से चालू कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को सिविल अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।