9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंबी दूरी की ट्रेनों में स्थिति ज्यादा खराब, दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में नोरूम की स्थिति

रक्षाबंधन के बीस दिन पहले से ट्रेनों में सीटें फुल, ​सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली व मुंबई की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में होगी, स्पेशनल ट्रेनों से भी नहीं राहत
2 min read
Google source verification
The situation is worse on long-distance trains; most trains bound for Delhi are packed to capacity.

जनरल कोच की स्थिति। फोटो-पत्रिका

बीना. 28 अगस्त को रक्षाबंधन है, उसके पहले यात्रियों को घर जाने के लिए जद्दोजहद के बीच यात्रा करनी पड़ेगी, क्योंकि अभी से ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। अभी ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है और त्योहार नजदीक आने पर स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी।
दरअसल त्योहार पर घर जाने के लिए राह देख रहे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। वर्तमान में किसी तरह लोग यात्रा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली व मुंबई की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में हो रही है, क्योंकि शहर सहित जिले मे अन्य जगहों के लोग भी बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। साथ ही इन शहरों में रहकर नौकरी करने वाले लोग भी अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

महीनों से करा रखे हैं लोगों ने रिजर्वेशन
बिना किसी परेशानी के परिवार के साथ यात्रा कर सकें, इसके लिए लोगों ने कई महीनों पहले से रक्षाबंधन को लेकर रिजर्वेशन करा लिए थे। वहीं, आसानी से यात्रा कर पाएंगे। कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं, जिनमें रिजर्वेशन के बाद भी सीट लेने के लिए लड़ाई लडऩी पड़ती है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है, जिसमें वेटिंग में टिकट लेने वालों को सीट मिलने की संभावना न के बराबर है।

स्पेशल ट्रेन से भी नहीं मिल रहा लाभ
वर्तमान में रेलवे जो भी स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चला रही है उनसे भी लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि अन्य ट्रेनों में सीटें न मिलने से स्पेशल ट्रेन में भी सीटें फुल हो चुकी है।

ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
बीना से इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेन
नांदेड़ एक्सप्रेस - 33
कर्नाटक एक्सप्रेस - 30
कामायनी एक्सप्रेस - 36
कटिहार-मुंबई सेंट्रल - 31
पठानकोट एक्सप्रेस - नोरूम
मंगला एक्सप्रेस - नोरूम
पंजाबमेल एक्सप्रेस - नोरूम
हमसफर एक्सप्रेस - नोरूम
बीना से नई दिल्ली
भोपाल एक्सप्रेस - 72
कर्नाटक एक्सप्रेस - नोरूम
श्रीधाम एक्सप्रेस - 102
उत्कल एक्सप्रेस - 43
नांदेड़-अंब अंधौरा - नोरूम
सचखंड एक्सप्रेस - नोरूम
मंगला एक्सप्रेस - नोरूम
केरला एक्सप्रेस - नोरूम
कोल्हापुर-ह. निजामुद्दीन - नोरूम
समता एक्सप्रेस - नोरूम
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - नोरूम
पंजाबमेल एक्सप्रेस - नोरूम
पठानकोट एक्सप्रेस - नोरूम
दक्षिण एक्सप्रेस - नोरूम
बीना से लखनऊ
पुणे-लखनऊ - नोरूम
चैन्नई-लखनऊ - नोरूम
कुशीनगर एक्सप्रेस - नोरूम