सागर

केसली-टड़ा रोड पर वनदेवी के पास कार और बाइक की टक्कर, दो मासूमों की मौके पर मौत

केसली-टड़ा मार्ग पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वनदेवी मंदिर के पास रविवार की शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में बाइक पर आगे बैठे चार साल के अंशुल और कार में सवार बच्ची लेखनी […]

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
Feature image

केसली-टड़ा मार्ग पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वनदेवी मंदिर के पास रविवार की शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में बाइक पर आगे बैठे चार साल के अंशुल और कार में सवार बच्ची लेखनी की मौत हो गई। बाइक चालक सुनील गौड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है।

एयर बैग खुले फिर भी नहीं बची जान

थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि ग्राम जैथारी निवासी सुनील गौड़ 33 वर्ष अपने 4 वर्षीय पुत्र अंशुल के साथ बाइक से टड़ा की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर जाहर सिंह दांगी का परिवार वनदेवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था। कार में आगे की सीट पर बैठी उनकी 7 वर्षीय पुत्री लेखनी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार के एयरबैग खुलने के बावजूद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार सुनील गौड़ भी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।

Published on:
23 Feb 2026 04:48 pm