सागर

पार्टी बदलने पर दूसरी बार चुनाव होना सुनिश्चित होता है, बीना में भी जल्द यह प्रकिया होगी- लता वानखेड़े

एसआइआर को लेकर आयोजित हुई थी बैठक, कम संख्या में पहुंचे बीएलओ टू, जताई नाराजगी

2 min read
Nov 30, 2025
कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुईं सांसद

बीना. एसआरआर सर्वे को लेकर शनिवार को विधायक कार्यालय में नगर के बीएलओ टू और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। सांसद लता वानखेड़े ने बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि बीना विधायक निर्मला सप्रे ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा था और वह कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं, वह कार्यकर्ताओं का अपना मानकर कार्य कर रही हैं। अभी वह हमारे साथ हैं और आगे भी हमेशा हमारे साथ रहेंगी, लेकिन पार्टी छोडकऱ दूसरी पार्टी में जाने पर एक प्रक्रिया होती और उसमें फिर से चुनाव सुनिश्चित होता है। अभी तकनीकी कारण से इस दिशा में नहीं गए हैं, लेकिन जल्दी जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआइआर के माध्यम से जमीन तैयार करते हैं और फिर फसल लहलहाती है। समय के पूर्व ही 100 प्रतिशत कार्य करना है, जो अभी 89 प्रतिशत हुआ है। मतदाता सूची में एक-एक नाम जरूरी है, क्योंकि एक वोट से हार, जीत हो जाती है। विधायक निर्मला सप्रे ने नगर में चल रहे एसआइआर कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण से बीना नगर आज प्रथम स्थान पर है। नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने बीएलओ टू और सभी पदाधिकारियों से कहा कि वह जनसंपर्क कर शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए प्रयास करें।

बीएलओ टू की संख्या रही कम
सांसद ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बीएलओ टू को खड़े होने के लिए कहा, तो वहां करीब दस बीएलओ थे, जिसपर उन्होंने मंडल अध्यक्ष से कहा कि बैठक उन्हीं की है और वह बहुत कम संख्या में आए हैं। जबकि 59 बीएलओ टू बनाए गए हैं। उन्होंने अलग से बैठक करने के लिए कहा।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में एसआइआर जिला प्रभारी अमित नुना, प्रभारी रामेश्वर नामदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि कैथोरिया, नपाध्यक्ष लता सकवार, उपाध्यक्ष, रमाकांत बिलगैयां, विधानसभा प्रभारी साहबराज यादव, करोड़ी यादव, मनोज शर्मा, रतन यादव, विजय हुरकट, अजय ठाकुर, संतोष ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष नीतू राय, आलेख राय आदि उपस्थित थे।

Published on:
30 Nov 2025 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर