सागर

शराब दुकान के पास नाला में गिरा युवक, पत्थर से सिर टकराने से मौत

मोतीनगर थाना क्षेत्र के गोला कुआं शराब दुकान के पास नाला में युवक का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक शराब के नशे में नाला में गिर गया जहां जहां पत्थर से सिर टकराने के बाद युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Sep 12, 2025
Feature image

मोतीनगर थाना क्षेत्र के गोला कुआं शराब दुकान के पास नाला में युवक का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक शराब के नशे में नाला में गिर गया जहां जहां पत्थर से सिर टकराने के बाद युवक की मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे नाला में युवक के गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव के सिर से खून निकल रहा था, उसका आधा शरीर पानी में और सिर पत्थर से टिका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की पहचान काकागंज निवासी 40 वर्षीय हेमराज घोषी के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Published on:
12 Sept 2025 04:47 pm