21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक माह का मेगा ब्लॉक: जुलाई में कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदलेगा मार्ग, यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

1 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा ब्लॉक, बीना-ललितपुर मेमू समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी निरस्त, अनेक ट्रेनों का रूट बदलेगा, जानकारी लेकर ही करें यात्रा

2 min read
Google source verification
Month-long mega block: Many trains cancelled in July, dozens to be diverted; passengers may face inconvenience

फाइल फोटो

बीना. झांसी रेल मंडल के अंतर्गत ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य 1 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जाएगा। रेलवे ने तीन चरणों में कार्य योजना तैयार की है। इस दौरान कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि दर्जनों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल करके भी चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त समय लग सकता है।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ललितपुर-बीना- ललितपुर मेमू 10 से 21 जुलाई, 22163 भोपाल-खजुराहो एवं खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस 16 से 20 जुलाई, लखनऊ सिटी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 11 एवं 18 जुलाई, 05073 एसएमवीटी बेंगलुरु-लखनऊ सिटी स्पेशल 14 एवं 21 जुलाई, 07363 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 13 जुलाई, 07364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 16 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 से 20 जुलाई, हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 13 से 20 जुलाई को बीना-झांसी-मथुरा मार्ग की बजाए बीना-रुठियाई मार्ग से जाएंगी।

मथुरा-झांसी-बीना मार्ग की ट्रेनों का रूट बदला
हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 19 जुलाई को, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 17 जुलाई, हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस 20 जुलाई, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 20 जुलाई, अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 19 जुलाई, अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस 17 से 20 जुलाई को मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से चलेंगी।

बीना-झांसी-ग्वालियर मार्ग की ट्रेनें गुना होकर जाएंगी
एलटीटी-बरेली एक्सप्रेस 13 व 20 जुलाई, इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 16 जुलाई, चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस 13 से 19 जुलाई, नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस 16 से 20 जुलाई को बीना-गुना-ग्वालियर मार्ग से जाएंगी।

कानपुर जाने वाली इन ट्रेनों का मार्ग बदला
एमजीआर चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस 14 व 18 जुलाई, बांद्रा टर्मिनस-कानपुर एक्सप्रेस 15 जुलाई, कानपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17 जुलाई को इटारसी-जबलपुर-ओहन-कानपुर मार्ग से चलेगी।

खजुराहो-मानिकपुर रूट की ट्रेनों का नया मार्ग
डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस 18 से 20 जुलाई, प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 17 से 21 जुलाई, अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस 18 से 20 जुलाई, सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 व 19 जुलाई, आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस 18 जुलाई को बीना-दमोह-कटनी-मैहर होते हुए जाएगी।

अयोध्या, गोरखपुर और बलिया जाने वाली ट्रेनें सतना होकर चलेंगी
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 14 से 19 जुलाई, दादर-गोरखपुर स्पेशल 14 से 19 जुलाई, दादर-बलिया स्पेशल 13 से 17 जुलाई, बलिया-दादर स्पेशल 17 से 19 जुलाई, गोरखपुर-दादर स्पेशल 18 जुलाई को इटारसी-जबलपुर-सतना-मानिकपुर मार्ग से जाएगी।

रीशेड्यूल करके चलाई जाने वाली ट्रेनें
गोरखपुर-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 9 जुलाई को खजुराहो-बिरारी के बीच 30 मिनट, बलिया-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 12 जुलाई को खजुराहो-बिरारी के बीच 45 मिनट, निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 14 एवं 16 जुलाई को 110 मिनट, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 से 15 जुलाई तक 80 मिनट, अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 11 से 18 जुलाई को 40 मिनट, निजामुद्दीन-कोयंबटूर एक्सप्रेस 15 जुलाई को 110 मिनट, भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस 13 जुलाई को 30 मिनट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 16 जुलाई को 110 मिनट, एर्नाकुलम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 जुलाई को 25 मिनट, विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 12 व 16 जुलाई को 25 मिनट, कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जुलाई को 10 मिनट, अहमदाबाद-बनारस एक्सप्रेस को 11 से 14 जुलाई को 60 मिनट, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 10 व 15 जुलाई को 60 मिनट व 19 जुलाई को 100 मिनट, पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 14 जुलाई को 15 मिनट, हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 जुलाई को 40 मिनट, इंदौर-बनारस एक्सप्रेस 20 जुलाई को 60 मिनट रीशेड्यूल करके चलाई जाएगी। इस दौरान तीसरी लाइन, अप एवं डाउन लाइन पर विभिन्न चरणों में ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा।