24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर में शादी में खाना खाकर लौटे शिक्षक और 9 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Teacher Son Suspicious Death: पिता-पुत्र शादी में खाना खाकर घर लौटकर सो गए थे, सोते वक्त दोनों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टियां होने लगीं, परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचन से पहले रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
sagar

teacher son suspicious death after wedding food, पिता भोलेनाथ और बेटे लक्ष्य की जीवित अवस्था की तस्वीर (source-patrika)

Sagar Teacher Son Suspicious Death: मध्यप्रदेश के सागर जिले में पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। शादी समारोह में खाना खाकर लौटे पिता-पुत्र घर में सो रहे थे तभी अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिवार के सदस्य दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए निकले लेकिन पिता-पुत्र की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया और मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकता है।

शादी में खाना खाकर लौटे, सोते समय बिगड़ी तबीयत

सागर जिले के गौरझामर के रहने वाले 49 वर्षीय भोलेनाथ प्रजापति और उनके 9 वर्षीय बेटे लक्ष्य प्रजापति की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भोलेनाथ प्रजापति गौरझामर में ही सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को भोलेनाथ अपने बेटे के साथ किसी परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मढ़ी जमुनिया गए थे। वहां से दोनों रात करीब 8 बजे वापस घर लौटे थे। घर लौटने के बाद दोनों एक साथ सो रहे थे तभी अचानक आधी रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई।

शिक्षक पिता और पुत्र की संदिग्ध मौत

परिजनों ने बताया कि रात करीब 2 बजे पहले बेटे लक्ष्य की तबीयत बिगड़ी और उसे उल्टियां होने लगीं। परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही भोलेनाथ की भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें भी घबराहट व उल्टियां होने लगीं। परिजन तुरंत दोनों को पहले तो स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देवरी स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया। परिजन दोनों को देवरी लेकर पहुंचे वहां भी प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन दोनों को सागर लेकर पहुंचते इससे पहले ही एंबुलेंस में पिता-पुत्र की रास्ते में ही मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भोलेनाथ और बेटे लक्ष्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में अब भोलेनाथ की पत्नी व तीन बेटियां हैं। बेटियों के साथ मां बीती रात अलग कमरे में सो रही थीं। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पिता-पुत्र की मौत किन कारणों से हुई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।