23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर में ‘हाथ ठेला’ लेकर बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस, 4 महीने से था फरार

Police Action: सागर में चर्चाओं का विषय बना पुलिस का 'हाथ ठेला' ऑपरेशन, 4 माह से फरार आरोपी अंकित उर्फ मगरा को घर से हाथ ठेले पर उठाकर लाई पुलिस।
2 min read
Google source verification
sagar

Unique Police Operation arrest wanted criminal handcart operation, पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए हाथ ठेला लेकर पहुंची (source- patrika)

Sagar Unique Police Operation: मध्यप्रदेश के सागर में पुलिस का 'हाथ ठेला' ऑपरेशन चर्चाओं का विषय बना हुआ है। मंगलवार को पुलिस शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के शनिचरी इलाके में एक फरार बदमाश को पकड़ने के लिए हाथ ठेला लेकर उसके घर पहुंची थी। इसके बाद बदमाश को हाथ ठेले पर ही बैठाकर पुलिस उसे थाने लेकर गई। पकड़े गए बदमाश का नाम अंकित उर्फ मगरा है। पुलिस के अनुसार अंकित पर मारपीट, लूटपाट समेत कुल 8 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले चार महीनों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

देखें वीडियो-

हाथ ठेला लेकर बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटरबाजी और अड़ीबाजी में फरार चल रहा आरोपी अंकित उर्फ मगरा अपने घर पर है। इस सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। बदमाश अंकित उर्फ मगरा घायल हालत में घर में बिस्तर पर पड़ा था, इसलिए पुलिस उसे पकड़ने के लिए हाथ ठेला लेकर पहुंची थी। पुलिस जब हाथ ठेला लेकर पहुंची तो उसने खुद को गंभीर रूप से घायल बताकर पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने उसकी चालाकी काम नहीं आई। पुलिस के हाथ ठेला लेकर घर पहुंचने पर बदमाश अंकित बिना विरोध किए पुलिस के कहने पर हाथ ठेले पर बैठ गया और पुलिस उसे हाथ ठेले पर बैठाकर ही थाने लेकर पहुंची। बताया गया है कि फरारी के दौरान बदमाश का विवाद हुआ था, जिसमें वह घायल हुआ। नाम बदलकर आरोपी ने इलाज कराया था।

बदमाश पर दर्ज हैं 8 गंभीर मामले

पुलिस के अनुसार अंकित पर मारपीट, लूटपाट समेत कुल 8 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले चार महीनों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को फरियादी भास्कर श्रीवास्तव ने थाने में बदमाश अंकित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तब फरियादी ने बताया था कि वो 11 फरवरी की रात अपना ऑटो लेकर सवारी के लिए प्राइवेट बस स्टैंड सागर गया था। जैसे ही बस स्टैंड के सामने पहुंचा और सवारी को बुलाने लगा, तभी अंकित वहां पर आया और बोला कि यहां पर ऑटो चलाने के पैसे लगते हैं। अंकित ने 300 रुपये की मांग की और जब फरियादी ने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर रेडियम कटर से उस पर हमला किया। तब मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया था।