सागर

Accident News: बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, मौके पर 2 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

MP Accident News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2024, 1:30 PM IST
sagar accident news

MP Accident News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें राहतगढ़-विदिशा रोड के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो बस यात्रियों की मौत हो गई है और 14 यात्री घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाने का कार्य किया।


सो रहे थे यात्री


जबलपुर से इंदौर जाने वाली न्यू लोकसेवा की बस जबलपुर से दमोह, सागर होते हुए राहतगढ़ से विदिशा लेकर जा रही थी। तभी रात 3 बजे के आसपास सामने से आ रहे ट्रक में भिंड़त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बस आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और पलट गई। हादसे के वक्त यात्री सो रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची


इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए राहतगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Updated on:
16 Jul 2024, 1:30 PM IST
Published on: